फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Breaking lock of stationery shop

स्टेशनरी दुकान का ताला तोड़कर चोरी

Tue, 29 Dec 2015 10:33 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात चोरों ने जहां एक दुकान का शटर तोड़ गल्ले में रखी 12 हजार रुपये की नकदी पार कर दी तो वहीं कैंट थाना क्षेत्र के कौशलपुरी कॉलोनी में एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी के घर चोरी का प्रयास किया। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


भारतीय वायु सेना से रिटायर्ड डॉ. टीएन पांडेय का कौशलपुरी के फेज दो में आवास है। वर्तमान में वह परिवार समेत दिल्ली में हैं। आवास का एक हिस्सा किराये पर दे रखा है।
विज्ञापन


रात में आवास में चोर घुस गये और ताला तोड़ने के बाद कमरे में पहुंच आलमारी तोड़ने लगे। खटपट की आवाज पर किरायेदार की नींद खुली तो किरायेदार ने आसपास के लोगों को एकत्र कर लिया और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली से सिपाही मौके पर पहुंचे, तब तक भाग हो चुके थे। उधर, नगर कोतवाली क्षेत्र के खुर्दाबाद निवासी रविशंकर यादव के मोबाइल पर मंगलवार सुबह चार बजे फोन आया कि गुलाबबाड़ी मोड़ स्थित उनके बुक डिपो का शटर खुला हुआ है।


इस जानकारी पर वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की जांच में पता चला कि गल्ले में रखी बिक्री की रकम लगभग 12 हजार रुपये गायब है।

पीड़ित ने तहरीर पुलिस को दे दी है। मंगलवार को नगर कोतवाल एचन मिश्र ने बताया कि पुस्तक विक्रेता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed