{"_id":"f86ca837cacb7b93ad6ab7bd09e050ef","slug":"bikers-gang-snatched-the-bag-from-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स गैंग ने महिला से छीना बैग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स गैंग ने महिला से छीना बैग
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने रविवार देर शाम अंकारीपुर-अमसिन मार्ग पर रामापुर
विज्ञापन
शेखपुरा गावं स्थित शहीद बाबा मजार के पास एक महिला से बैग छीनकर फरार हो
गए।
बैग में पांच हजार रुपये नकदी और पांच हजार मूल्य की पायल-बिछिया थी। परिवारीजनों ने पुलिस में तहरीर दी है। मया ब्लॉक अंतर्गत रामापुर के शेखपुरा गांव निवासी नारायण राजभर की पुत्री की सोमवार को गोद भराई थी।
वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नारायण ने बड़ी पुत्री नीतू को बुलाया था। गोद भराई की रस्म में ननद को उपहार देने के लिए नीतू पति के साथ रविवार को साइकिल से खरीदारी करने गोसाईगंज गई थी।
देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह पति के साथ साइकिल से घर आ रही थी। मायका सड़क से दूर होने के कारण पति ने नीतू को साइकिल से उतार दिया और घर की ओर जाने वाली पगडंडियों पर पैदल चल रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही नीतू सड़क पार कर पति के पीछे चलने लगी तभी अमसिन की ओर से आ रहे बाइकर्स गैंग ने नीतू के हाथ में टंगे बैग को छीन लिया। बदमाश अंकारीपुर की ओर तेज गति से फरार हो गए।
नीतू ने बताया कि बैग में पांच हजार रुपये और करीब पांच हजार मूल्य की एक जोड़ी चांदी की बिछिया, चांदी का पायल रखे थे। कोतवाल श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली हैै। छानबीन की जा रही है।