{"_id":"581cd3734f1c1b903b4358bd","slug":"bike-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार ने ली बाइक सवार की जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रफ्तार ने ली बाइक सवार की जान
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की शाम एक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल साथी को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर निवासी धमेंद्र कुमार (27) पुत्र जगदीश की पूराकलंदर थाने के वल्लीपुर गांव में रिश्तेदारी है। वह अपने एक दोस्त के साथ मोटर साइकिल से अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था।
शुक्रवार की शाम लगभग साढे़ पांच बजे वह मोटर साइकिल से वापस लौट रहा था कि रायबरेली मार्ग पर रानीबाजार स्थित जूनियर हाईस्कूल के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, वह हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
जबकि उसके साथी को गंभीर हाल में जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसको लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर दो वाहनों की टक्कर हुई थी। फैजाबाद की ओर जा रही बाइक भी इसी दौरान दुर्घटना का शिकार हुई।
दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को उनके चालक लेकर भाग गए। मौके पर शीशे के काफी टुकड़े मिले हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष पूराकलंदर राजीव सिंह का कहना है कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।