{"_id":"5734c75b4f1c1bac0d919aad","slug":"beating-murder-of-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की दिनदहाड़े पीट-पीट कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग की दिनदहाड़े पीट-पीट कर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 12 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
मर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगंज थाना क्षेत्र के रखौना मजरे अहिरन का पुरवा निवासी एक बुजुर्ग की गुरुवार दोपहर लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राइमरी पाठशाला बबुरा के निकट गुरुवार दोपहर करीब एक बजे बुजुर्ग रामअचल यादव (70) अपनी पत्नी जयकला (65) को साइकिल पर बैठाकर रिश्तेदारी में जा रहे थे। प्राथमिक पाठशाला बबुरा के पास ही पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने रामअचल पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
पत्नी की गुहार पर गांव से लोग दौड़े लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचते हमलावरों ने बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया और भाग निकले। वारदात के बाद पत्नी ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग पति को थाने ले गई। जहां से पुलिस ने उसे तारुन सीएचसी पहुंचवाया।
विज्ञापन
वहां चिकित्सक डा. वीपी त्रिपाठी ने घायल बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। हत्या को जमीन विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक का रखौना मजरे बबुरा के एक परिवार से पुराना जमीन विवाद चल रहा है। घटना की सूचना पर तारुन और हैदरगंज पुलिस के अलावा सीओ बीकापुर नवीन नायक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
हैदरगंज थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।