{"_id":"36e27381fd493f85d2534cf90966786e","slug":"beat-ado-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच करने पहुंचे एडीओ को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच करने पहुंचे एडीओ को पीटा
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
मवई क्षेत्र में शुक्रवार शाम इंदिरा व लोहिया आवास के पात्रों की जांच करने गांव पहुंचे एडीओ (सहकारिता) की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इस घटना में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एडीओ (सहकारिता) अरविंद वर्मा शुक्त्रस्वार को आवास योजना के पात्रों की जांच करने के लिए शिवा का पुरवा गांव गये थे। जांच के दौरान एडीओ के साथ ग्राम प्रधान का पुत्र राकेश यादव भी था।
इससे ग्रामीण नाराज हो गये और मारपीट करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि एडीओ जांच के दौरान सिर्फ कुछ लोगों का पक्ष सुन रहे थे। एडीओ का आरोप है कि अभद्रता का विरोध करने पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस घटना में एडीओ को काफी चोट आई। बीच बचाव में राकेश यादव को भी मामूली रूप से घायल हो गया। बीडीओ शम्भूनाथ ने बताया कि उन्होंने एडीओ कोआपरेटिव को आवास पात्रों की जांच के लिए भेजा था जहां कुछ लोगों ने मारपीट की।
मवई थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि घटना में गांव के श्रीचंद, सुंदर समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।