फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   beat ADO

जांच करने पहुंचे एडीओ को पीटा

Fri, 01 Jan 2016 10:15 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
मवई क्षेत्र में शुक्रवार शाम इंदिरा व लोहिया आवास के पात्रों की जांच करने गांव पहुंचे एडीओ (सहकारिता) की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इस घटना में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


एडीओ (सहकारिता) अरविंद वर्मा शुक्त्रस्वार को आवास योजना के पात्रों की जांच करने के लिए शिवा का पुरवा गांव गये थे। जांच के दौरान एडीओ के साथ ग्राम प्रधान का पुत्र राकेश यादव भी था।
विज्ञापन


इससे ग्रामीण नाराज हो गये और मारपीट करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि एडीओ जांच के दौरान सिर्फ कुछ लोगों का पक्ष सुन रहे थे। एडीओ का आरोप है कि अभद्रता का विरोध करने पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में एडीओ को काफी चोट आई। बीच बचाव में राकेश यादव को भी मामूली रूप से घायल हो गया। बीडीओ शम्भूनाथ ने बताया कि उन्होंने एडीओ कोआपरेटिव को आवास पात्रों की जांच के लिए भेजा था जहां कुछ लोगों ने मारपीट की।

मवई थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि घटना में गांव के श्रीचंद, सुंदर समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed