फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Another accused arrested in threatening

एडीजे को धमकी देने वाला तीसरा आरोपी बंदी

Tue, 05 Jan 2016 10:55 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर से स्थानांतरित होकर आये एडीजे को मोबाइल पर धमकी देने व डेढ़ लाख रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी को बंदी बना लिया है। मंगलवार को गिरफ्तार युवक का चालान किया गया है।
विज्ञापन


एडीजे प्रथम दामोदर सिंह के मोबाइल पर गत वर्ष 22 अप्रैल को फोन कर धमकी दी गई थी और रवि राय के नाम से डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। फोन आने के बाद एडीजे की ओर से नगर कोतवाली में मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


मामले की विवेचना में जुटी पुलिस ने जीतू यादव व धीरेंद्र राय को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला था कि धमकी देने के लिए पड़ोसी जिले अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र स्थित काजीपुर निवासी अमरजीत उर्फ रिंकू यादव ने सहयोग किया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कोतवाल एचएन मिश्र ने मंगलवार को बताया कि पहले गिरफ्तार दोनों आरोपियों की जमानत जिला अदालत से खारिज हो चुकी है। जमानत का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस ने रोडवेज के पास से तीसरे आरोपी अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed