{"_id":"5940304b4f1c1ba50a8b46aa","slug":"91497378891-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पांच लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में पांच लोग घायल
Updated Wed, 14 Jun 2017 04:31 AM IST
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल
पटरंगा थाना के रानी मऊ चौराहा पर दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
पटरंगा (फैजाबाद)। लखनऊ-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की देर शाम पटरंगा थाना के रानी मऊ चौराहा पर दो बाइक आपस में टकरा जाने से दोनों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को रानी मोड़ चौराहा पर एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद सीएचसी मवई भेजा गया है।
मंगलवार शाम लगभग 6:30 बजे दो बाइक सवार लखनऊ की ओर से फैजाबाद जा रहे थे, कि अचानक आगे जा रही बाइक सवार ने ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही बाइक उससे भिड़ गई। हादसे की सूचना पाते ही पटरंगा थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह मौके पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजवाया। पुलिस के अनुसार हादसे में घायल लखनऊ के आलमबाग निवासी मनोज कुमार व नरेंद्र कुमार एवं दूसरी बाइक पर सवार असंद्रा थाना निवासी बेलपुर के इतिहास उर्फ नंगो एवं उनकी पत्नी मैसर जहां व मासूम अल्तमस दो वर्ष है। बाइक चालक हेलमेट पहने थे।