{"_id":"5c72e3a6bdec22736679249a","slug":"81551033254-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा के दौरान विद्यालय में तोडफ़ोड़, मारपीट में पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा के दौरान विद्यालय में तोडफ़ोड़, मारपीट में पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौधा (अयोध्या)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गंजा गांव के पास साइकिल और कार की टक्कर को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद लाठी-डंडे से लैस करीब एक दर्जन लोगों ने एक विद्यालय पर हमला बोल दिया। तोड़फोड़ के दौरान लाइब्रेरी कक्ष का शीशा टूट गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। बवाल के दौरान चपेट में आई परीक्षा दे रहीं दो छात्राएं भी जख्मी हुई हैं। छात्राओं की परीक्षा भी छूट गई। घटना की तहरीर विद्यालय प्रबंधक ने पुलिस को दी है।
बताया जाता है कि राकेश यादव कार में अपनी बहन पुष्पा को बिठा कर डीआरएम पब्लिक स्कूल गंजा परीक्षा दिलाने जा रहा था। गांव के निकट पहुंचते ही उसकी कार बगल से गुजर रहे एक साइकिल सवार से भिड़ गई। दोनों पक्षों में मामूली विवाद हुआ। इसके बाद राकेश अपनी बहन को कार में बिठा कर परीक्षा दिलाने के लिए स्कूल चले गए।
तहरीर के माध्यम से डीआरएम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक बद्रीनाथ तिवारी ने कहा है कि विद्यालय में पतंजलि योग संस्थान की ओर से आयोजित योग शिक्षक की रविवार को परीक्षा हो रही थी। अपराह्न करीब 11 बजे परीक्षा के दौरान लाठी-डंडे से लैस दर्जनभर से अधिक लोगों उनके विद्यालय में घुसकर जमकर मारपीट और तोडफ़ोड़ की।
विज्ञापन
इस दौरान परीक्षा देने आयी पुष्पा व पूनम समेत एक पक्ष के कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तुषार नितवारी, सुनील कुमार, राकेश यादव, पुष्पा यादव व प्रधानाचार्य सुधीर श्रीवास्तव को गंभीर चोटें आयी है।
इस मामले में थानाध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि प्रबंधक बद्रीनाथ तिवारी की तरफ से विनोद यादव, श्यामू यादव, रमेश यादव, राजेश यादव, राहुल यादव, अरविंद यादव समेत दर्जन भर अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर मिली है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।