फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   एलआईसी एजेंट की हत्या, जलाई लाश

एलआईसी एजेंट की हत्या, जलाई लाश

Tue, 02 Jan 2018 11:18 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
एलआईसी एजेंट की हत्या, जलाई लाश
एलआईसी एजेंट की हत्या, जलाई लाश
विज्ञापन

अमानीगंज (फैजाबाद)। खंडासा थाना क्षेत्र के डीली सरैया गांव में एक एलआईसी एजेंट की बर्बरता के साथ हत्या के बाद शव जलाने से सनसनी फैल गई। वारदात स्थल पर संघर्ष के निशान से स्पष्ट होता है कि मौत से पहले मृतक ने काफी संघर्ष किया। मृतक का शव जला हुआ था। उसकी बाइक भी वहीं खड़ी थी और चाभी व सब्जियां आसपास गिरी हुई थीं।
खंडासा थानाक्षेत्र के डीलीसरैया के पूरे चौबे निवासी 52 वर्षीय शेषनारायण चौबे पुत्र हैसिला प्रसाद भारतीय जीवन बीमा निगम में एजेंट का काम करते थे। रोज की तरह वह 01 जनवरी को सुबह 9 बजे घर से निकले और शाम को डीली चौराहे पर बाजार में सब्जी ली। देर शाम 7 बजे तक उन्हें बाजार में देखा गया, उसके बाद वे घर नहीं लौटे। घर के लोग देर होने पर मोबाइल पर संपर्क करते रहे लेकिन वह स्वीच ऑफ बता रहा था। सुबह घर से 500 मीटर दूर ग्रामीणों ने अडखंभा टीले के नीचे सड़क के किनारे झाड़ियों में शव पड़ा होने की सूचना दी, जिससे परिवारीजनों के होश उड़ गए। नए साल के पहले दिन की रात के अंधेरे में हुई वारदात की जानकारी मंगलवार सुबह 9 बजे खंडासा थाना के कंदई कला पुलिस चौकी के प्रशिक्षु दरोगा राहुल पांडेय को मिली। सूचना पर क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर अजय राय व थानाध्यक्ष खंडासा शरदकुमार के साथ रुदौली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस को डीलीसरैया के पूरे सूबेदार गांव के पास अडखंभा टीले के नीचे सड़क के किनारे बाइक से सटी लाश पड़ी थी, पैर जलकर अलग हो गया था। टीले पर झाड़ियों के बीच घिसटने के निशान पाए गए हैं। जिससे आशंका है कि हत्यारों से मृतक का संघर्ष हुआ होगा। पुलिस को मौके पर मृतक का मोबाइल, टमाटर व अन्य सब्जियां व बाइक की चाभी मिली है। खंडासा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र अंशुमान और मृतक के बड़े भाई सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिवसागर चौबे ने बताया कि शेषनारायण की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
विज्ञापन


मृतक का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया गया हैं, जिससे कुछ अहम सुराग हाथ लग सकते हैं। प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि वारदात को अंजाम देने में कम से कम तीन लोग शामिल थे। मौके पर मिले साक्ष्य से पता चलता है कि मौत से पहले मृतक ने संघर्ष किया था। पुलिस जांच में जुटी है, जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।- अजय राय, सीओ मिल्कीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के घर मचा कोहराम
खंडासा थाना क्षेत्र के डीलीसरैया के पूरे चौबे निवासी शेषनारायण चौबे उर्फ मदन चौबे की नृशंस हत्या के बाद परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी के करुण क्रंदन और उसकी दो छोटी बच्चियों की दशा देखकर हर आने जाने वाले के आंखों मे आंसू निकल आ रहे हैं। मृतक के चार संतानें है, जिनमें सबसे बड़ा पुत्र 19 वर्षीय अंशुमान इलाहाबाद में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed