{"_id":"59bc1d254f1c1b29688b4cf3","slug":"71505500453-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरे : एसएसपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सभी पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरे : एसएसपी
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोलियम एसोसिएशन ने पुलिस अधिकारियों संग की बैठक
फैजाबाद। पेट्रोलियम एसोसिएशन ने शुक्रवार को एसएसपी के साथ हुई बैठक में अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने एसोसिएशन को पेट्रोल पंप पर सुरक्षा संबंधित आवश्यक इंतजाम करने की बात कही।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान एसएसपी के समक्ष अपनी समस्याएं रखी गईं। इनमें मांग की गई कि पंपों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती व गश्त करने की मांग के साथ-साथ पंप डीलरों को असलहे का लाइसेंस उपलब्ध कराया जाए।
उनकी मांगों में ये भी कहा गया कि वाहन चेकिंग के दौरान कैश लेकर बैंक जा रहे स्टाफ को चेकिंग के दौरान खतरा बना रहता है, ऐसे में उन्हें ग्रीन कार्ड जैसी सुविधा उपलब्ध कराई जाए। वहीं, बैठक में एसएसपी ने पेट्रोल पंप डीलरों से कहा कि वो हर हाल में अपने पंपों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
उन्होंने पंप मालिकों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसपी सिटी अनिल कुमार सिंह, एएसपी विक्रांत वीर आदि मौजूद रहे।