फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   झपकी आने से हाइवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस

झपकी आने से हाइवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस

Mon, 12 Jun 2017 04:04 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 04:04 AM IST
विज्ञापन
झपकी आने से हाइवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस
पेड़ से टकराकर बस पलटी, नौ यात्री गंभीर
विज्ञापन

चालक को झपकी आने से हादसा
फैजाबाद-इलाहाबाद मार्ग पर मची चीख-पुकार
अमर उजाला ब्यूरो
बीकापुर। फैजाबाद से सुल्तानपुर जा रही सवारियों से भरी निजी बस रविवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार सभी 25 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों व पुलिस ने गंभीर रूप से घायल नौ यात्रियों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से चार यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामूली रूप से घायल कई यात्री मौके से ही गंतव्य के लिए रवाना हो गए। प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों के मुताबिक हादसा चालक को झपकी आने से हुआ।
रविवार भोर फैजाबाद से सुल्तानपुर के लिए एक निजी बस रवाना हुई। जैसे ही इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के मंगारी गांव के सामने पहुंची, अचानक चालक को झपकी आ गई। जब तक चालक संभलता, बस तेज आवाज के साथ पेड़ से टकराकर हाईवे किनारे पलट गई। बस में सवार यात्रियों के अनुसार चालक को झपकी आने के कारण बस पलट गई। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। घटना के बाद चीख पुकार मच गई, मौके पर मौजूद लोगों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। इस दौरान लोगों ने एंबुलेंस के लिए कई बार फोन किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपी 100 पीआरवी की दो गाड़ियों ने दो चक्कर लगा कर घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बीकापुर आरपी सिंह ने बताया कि नौ लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां से चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में ये हुए घायल
दुर्घटना में भीम दत्त तिवारी (50), प्रभावती (60) निवासी बोदहरी थाना हैदरगंज, गुड्डन (37) निवासी परसपुर हैदरगंज, संतोष कुमार (40) निवासी पूरे भोला तिवारी जगदीशपुर अमेठी, एसके पांडेय (22) निवासी खजुरहट, अभिषेक (28) निवासी फतेहगंज, शशीबाला (38), विभा (16), उग्रसेन श्रीवास्तव (40) निवासी पूरे लाला सरेसर बीकापुर को सीएचसी लाया गया। गंभीर रूप से घायल भीम दत्त तिवारी, संतोष कुमार, एस के पांडेय व गुड्डन को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed