{"_id":"5b58b4b34f1c1b6f548b68a7","slug":"61532540083-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-100 के बेड़े में शामिल हुई 20 बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी-100 के बेड़े में शामिल हुई 20 बाइक
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी-100 के बेड़े में शामिल हुई 20 स्पेशल बाइक
फैजाबाद। जिले के यूपी-100 के बेड़े में अब 20 बाइक और जुड़ गई हैं। एसएसपी डॉ. मनोज कुमार व एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइंस में हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। जीपीएस, एमडीटी समेत अन्य आधुनिक सुविधाओं से लैस इन बाइक से अब गलियों-कूचों में भी यूपी-100 के जवान तत्काल पहुंच सकेंगे।
एसएसपी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि यूपी-100 के बेड़े में 20 बाइक सवार शामिल होने से पुलिस और मजबूत होगी। यूपी-100 के प्रभारी एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि प्रत्येक बाइक पर एक कांस्टेबल व एम होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। ये स्पेशल बाइक हूटर, लाइट, मोबाइल डाटा टर्मिनल (एमडीटी), जीपीएस आदि आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच तत्काल एक्शन टेकन रिपोर्ट देंगे। बताया कि यदि घटना उनके कंट्रोल में नहीं होगी तो इसकी सूचना पीआरवी व स्थानीय थाने पर दी जाएगी। इस मौके पर सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम, सीओ सिटी धनंजय कुशवाहा, आरआई हरेंद्र यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।