फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   खेत में पिता-पुत्रों पर गड़ासा से हमला, पिता की मौत पुत्र गंभीर

खेत में पिता-पुत्रों पर गड़ासा से हमला, पिता की मौत पुत्र गंभीर

Fri, 09 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खेत में पिता-पुत्रों पर गड़ासा से हमला, पिता की मौत पुत्र गंभीर
खेत में काम कर रहे किसान की हत्या, पुत्र गंभीर
विज्ञापन

पूराबाजार (फैजाबाद)। महराजगंज थाना क्षेत्र के मड़ना गांव में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे खेत में काम कर रहे किसान की गड़ासे से हत्या कर दी, पिता को बचाने का प्रयास कर रहे पुत्र पर प्राणघातक प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया। उसे गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर सीओ सदर अरविंद चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर और जिला अस्पताल पहुंचे। जहां घायल युवक से पूछताछ की। परिवारीजन की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

मड़ना उपरहार निवासी किसान सियाराम (45) पुत्र राजितराम अपने पुत्र सौरभ (16) के साथ बृहस्पतिवार दोपहर आलू की खोदाई कर रहा था। उसी समय गांव का युवक विकास गौड़ (28) हाथ में गड़ासा लेकर पहुंचा और एकाएक राजितराम की गर्दन पर प्रहार कर दिया। किसान लहूलुहान होकर गिर गया। यह देख पिता को बचाने के लिए दौड़े सौरभ पर भी विकास ने उसी गड़ासे से कई बार प्रहार किया। स्थानीय लोगों शोर मचाने और घटनास्थल पर पहुंचने पर दोनों को उसी हालत में छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने परिवारीजनों को सूचित किया और घायलों को सीएचसी पूराबाजार पहुंचाया। जहां गंभीरावस्था में दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला चिकित्सालय में मौजूद चिकित्सक ने सियाराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीरावस्था में सौरभ को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वारदात के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। वारदात के पीछे का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पा रहा है। परिवारीजनों का कहना है कि सिर्फ मेड़-डांड़ का विवाद होता रहता था, जो कि इतना गंभीर विषय नहीं था। अस्पताल परिसर में मृतक की बूढ़ी मां श्यामलली रो-रो कर बेहोश हो गईं। सूचना पर सीओ सदर अरविंद चौरसिया, थानाध्यक्ष महाराजगंज जगदीश उपाध्याय, चौकी प्रभारी सत्येंद्रपाल सिंह आदि पुलिस बल के साथ मौके पर और जिला अस्पताल पहुंचे। जहां सीओ ने घायल सौरभ से वारदात की जानकारी ली। परिवारीजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विकास के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सीओ सदर अरविंद चौरसिया ने बताया कि आरोपी विकास मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है, शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed