फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   छापेमारी में नकली दवा और तेल का स्टाक मिला, आरोपी फरार

छापेमारी में नकली दवा और तेल का स्टाक मिला, आरोपी फरार

Fri, 18 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी में नकली दवा और तेल का स्टाक मिला, आरोपी फरार
बीकापुर के एक जनरल स्टोर पर छापेमारी, केस दर्ज
विज्ञापन

बीकापुर (फैजाबाद)। कोतवाली पुलिस व डाबर कंपनी के अधिकारियों ने छापा मारकर शुक्रवार को जलालपुर माफी तिराहे के रामपुरभगन रोड स्थित एक जनरल स्टोर से सटे मकान से भारी मात्रा में डाबर कंपनी की नकली दवा व तेल बरामद किया है। आरोपी दुकानदार मौके से भाग गया।

कोतवाली क्षेत्र के गुंधौर निवासी रामेश्वर साहू की किराने की दुकान जलालपुर माफी तिराहे पर है। इस दुकान के पीछे मकान बनवाकर वह परिवार के साथ रहता है। डाबर कंपनी के जांच अधिकारी की सूचना पर शुक्रवार की दोपहर कोतवाली पुलिस दुकान पर पहुंची, लेकिन दुकानदार मौके से भाग गया।
विज्ञापन


दुकान पर दुकानदार की पत्नी रामदुलारी मिली। पुलिस टीम ने दुकान में जांच की तो डाबर कंपनी का स्टीकर लगा तेल व कई प्रकार की दवाएं बरामद हुईं। पुलिस टीम ने दुकानदार के मकान में भी तलाशी लिया, जहां भारी मात्रा में दवा व तेल बरामद हुआ, जिन्हें बोरियों में भरकर पुलिस ने कोतवाली लाकर सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाबर कंपनी के जांच अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि नकली स्टीकर लगाकर दवा व तेल बेचा जा रहा था। इसकी सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई कराई गई।

प्रभारी निरीक्षक राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि डाबर कंपनी के जांच अधिकारी की तहरीर पर आरोपी रामेश्वर साहू के खिलाफ ट्रेडमार्क अधिनियम और कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed