{"_id":"594d58884f1c1bf77d8b479e","slug":"61498241160-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी में वकील पर जानलेवा हमला
फैजाबाद। कचहरी में विधि व्यवसाय के लिए आए वकील पर उसके पट्टीदार नेे अपने साथी के साथ पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वकील चैंबर की तरफ भागे तो वहां भी उनसे मारपीट की गई और जेब में रखे 18 सौ रुपये और सोने की चेन लूट ली। वकीलों ने उन्हें पकड़ना चाहा तो साथी ने तमंचा लहराते हुए सबको जान से मार डालने की धमकी भी दी।
थाना रौनाही अंतर्गत पूरे दुनिया सिंह गांव निवासी वकील श्रीकांत शर्मा शुक्रवार को वादकारी शेड संख्या 10 में बैठे मुकदमे की फाइलें देख रहे थे। उसी समय उनके पट्टीदार विजय कुमार शर्मा व महेश कुमार शर्मा आए और उन्हें घूरने लगे। श्रीकांत वहां से भागकर अधिवक्ता चैंबर के गलियारे में पहुंच गए। दोनों पीछा करते हुए चेंबर तक पहुंच गए और वकील को मारने लगे। यह माजरा देख वहां वकीलों की भीड़ लग गई तो महेश शर्मा जेब में रखा तमंचा निकाल उसे लहराने लगा और समीप आने वाले को जान से मार डालने की धमकी देने लगा। इसी बीच विजय ने वकील की पर्स में रखे 18 सौ रुपये और सोने की चेन छीन ली। महेश तमंचा लहराते हुए भाग गया जबकि विजय को वकीलों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शहर कोतवाल प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि अधिवक्ता की ओर से दी गई तहरीर पर लूट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।