फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अराजकतत्वों ने ट्रेन चालक को पीटा, घंटेभर रोकी ट्रेन

अराजकतत्वों ने ट्रेन चालक को पीटा, घंटेभर रोकी ट्रेन

Thu, 15 Jun 2017 04:03 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 04:03 AM IST
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने ट्रेन चालक को पीटा, घंटेभर रोकी ट्रेन
अराजकतत्वों ने ट्रेन चालक को पीटा, घंटेभर रोकी ट्रेन
विज्ञापन

मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गोसाईगंज (फैजाबाद)। दो स्टेशन पहले हुई कहासुनी ने मारपीट का रूप धारण किया। बुधवार शाम 4:40 बजे जैसे ही बालामऊ-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन गोसाईगंज स्टेशन पर पहुंची, ट्रेन में बैठे कुछ अराजक तत्व उतरकर सहायक ड्राइवर को केबिन से निकाल कर पीटना शुरू कर दिया। इससे उसके सिर, हाथ-पैर में चोट आई। इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई, उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह ड्राइवर को समझा गाड़ी को आगे बढ़ाया। इस दौरान लगभग एक घंटे ट्रेन गोसाईगंज स्टेशन पर खड़ी रही।

ट्रेन ड्राइवर अरुण कुमार के अनुसार, झगड़े की वजह अयोध्या स्टेशन पर अराजक तत्वों द्वारा एक लड़की के साथ छेड़खानी थी। इसे उन्होंने रोकने का प्रयास किया इसी बात को नाराज अराजक तत्वों ने गोसाईगंज स्टेशन पहुंचकर उसके साथ मारपीट की। इस संबंध में स्थानीय स्टेशन अधीक्षक कृश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पर जीआरपी अकबरपुर को सूचित कर दिया गया है, इस बारे में जीआरपी थाना प्रभारी नफीस अहमद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed