फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ईट-पत्थरों से कूंचकर अधेड़ की हत्या

ईट-पत्थरों से कूंचकर अधेड़ की हत्या

Sat, 03 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
ईट-पत्थरों से कूंचकर अधेड़ की हत्या
ईट-पत्थरों से कूंचकर अधेड़ की हत्या
विज्ञापन

- पटरंगा के पैगंबर नगर गांव में दो पक्षों में हुआ विवाद
- 13 लोगों पर केस दर्ज, 3 गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पटरंगा। पटरंगा थाना क्षेत्र के पैगंबर नगर मजरे बसौढ़ी गांव में शुक्रवार की शाम पुरानी रंजिश के चलते एक अधेड़ की ईट-पत्थरों से कूंचकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भांजे की तहरीर पर पटरंगा पुलिस ने 13 लोगों के विरुद्ध केस दर्जकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पटरंगा थाना के पैगंबर नगर मजरे बसौढ़ी गांव में शनिवार को गांव के मोहम्मद मदारू की लड़की की बारात आने वाली थी। उससे ठीक एक दिन पहले पुरानी रंजिश में पड़ोसी लल्लू के परिवार ने उन पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों के मध्य बीच बचाव करने पहुंचे गांव के ही 45 वर्षीय मो. अरशद को लल्लू के पक्ष वाले घसीट कर एक कमरे में ले गए और उसे ईंटों से कूंच दिया। मृतक मो. अरशद की पत्नी महरूल जहां ने बताया कि विवाद शांत होने के आधा घंटे बाद उन्हें जानकारी मिली कि उनके शौहर बुरी तरह घायल हैं और पड़ोसी धोंकल के मकान में पड़े हैं। सूचना पर पहुंची पटरंगा पुलिस अरशद को मवई चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल ले गई जहां पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मारपीट में 40 वर्षीय चुन्ने, 55 वर्षीय मदारू भी घायल हो गए। घटना की सूचना पर हाइवे चौकी प्रभारी केपी सिंह व यूपी-100 की टीम मौके पर पहुंची। थोड़ी ही देर में रुदौली पुलिस क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह कुशवाहा, मवई थाना प्रभारी शमशेर सिंह व पटरंगा पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीओ रुदौली ने बताया कि नामजद तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और बाकी को पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक के भांजे मंसूर आलम की तहरीर पर 13 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है, मौके से लल्लू, साहिबे आलम व नईम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

चार मासूमों के सिर से उठा पिता का साया : मृतक अरशद की बुजुर्ग मां जमीला बानो रो रोकर बेहोश हो जा रही थी। मृतक पर ही उसकी पत्नी महरूल जहां, बड़ी लड़की कनीज बानो (18), एनाज बानों (11), अलफिदा बानो (9) और इकलौते पुत्र साहिवे आलम (14) के पालन पोषण का जिम्मा था। गांव वालों के अनुसार कुछ दिनों पहले बाराबंकी जनपद के जैदपुर से लखनऊ के तेलीबाग गई एक बारात में मृतक मदारू व लल्लू के परिवारजनों में मारपीट हुई थी, इसी का बदला लेने के लिए शुक्रवार को हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद में चले ईंट-पत्थर, एक की मौत
फैजाबाद। होली से एक दिन पहले थाना कैंट अंतर्गत वनबीरपुर गांव में मकान के प्लास्टर के दौरान विवाद में एक अधेड़ की ईंट से मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के परिवारजन की तहरीर पर 3 लोगों पर केस दर्जकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव वनबीरपुर में मकान का प्लास्टर कराने के दौरान गांव के रामराज और साधू के परिवार में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष से ईट-पत्थर चलने लगे। इनमें से एक पत्थर 55 वर्षीय रामराज के सिर पर लगा और वह बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस घायल रामराज को लेकर जिला अस्पताल गई, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मृतक के परिवारीजन की तहरीर पर साधू, रामफेर व मनीष के खिलाफ केस दर्ज कर साधू व मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed