फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   50 thousand rupees removed the accounts of workers

कर्मी के खाते से निकाले 50 हजार रुपये

Fri, 04 Sep 2015 10:49 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
जिले के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज में कार्यरत कर्मचारी से धोखाधड़ी कर उनके खाते से करीब 50 हजार रुपये निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 
पुलिस को दी गई तहरीर में विश्वविद्यालय के कर्मी डॉ. घनश्याम सिंह पुत्र जयश्री सिंह निवासी अनंतपुर कहुआ जनपद मीरजापुर हाल पता ए-15 एनडीए कैंपस थाना कुमारगंज का आरोप है कि मोबाइल नंबर 07508416355 से उनके मोबाइल पर फोन किया गया और एटीएम कार्ड वेरीफिकेशन की बात कहकर एटीएम कार्ड नंबर आदि की जानकारी मांगी गई।
विज्ञापन


इसके कुछ ही देर बाद मोबाइल पर बैंक खाते से रकम निकाले जाने का मैसेज आया तो उनको मामले की जानकारी हुई।

शुक्रवार को कुमारगंज थानाध्यक्ष शरद कुमार ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय कर्मचारी के साथ एटीएम कार्ड के सहारे 49 हजार 200 रुपये की ऑनलाइन खरीददारी किये जाने की शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने प्रकरण में मोबाइल धारक नाम पता अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed