फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   50 acres of wheat crop and four home burned

50 बीघा गेहूं की फसल व चार घर जले

Sun, 10 Apr 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sun, 10 Apr 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
50 acres of wheat crop and four home burned
आग से जली गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला
पछुआ हवाओं का कहर जारी है। रविवार को एक बार फिर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आग ने जमकर तांडव मचाया। सोहावल तहसील क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से 20 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। अमानीगंज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से पांच किसानों का 25 बीधा गेहूं की तैयार फसल जल गई।
विज्ञापन


बीकापुर के मलेथू  कनक पहलवान तिवारी का पुरवा गांव में पांच बीघा गेहूं जल कर राख हो गया। तारुन केगांव तारापुर में रविवार को दोपहर लगी आग से दो लोगों की गृहस्थी जलकर राख हो गयी और दो घरों पर आग का आंशिक असर रहा।  सोहावल तहसील क्षेत्र के बड़ागांव बाजार स्थित बुजुर्ग बाबा गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से 15 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया
विज्ञापन


क्षेत्र के बड़ागांव से मीसा गोहन्ना गयी विद्युत लाइन में हुई शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गयी। जिसमें तुलसीराम का दो, राजू दो, मो. दोस्त का तीन, कासिकम का तीन, चमरू का दो, नाजिम की चार बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित कासिम का आरोप है पावर कॉर्पोरेशन ने जर्जर तारों को नहीं बदला जिससे आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल्कीपुर तहसील के खंडासा गांव में रविवार को रामधनी पांडेय के खेत में ऊपर से गई हाईटेंशन लाइन के तारों मे शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग से राम धनी का सात बीघा, चन्द्र शेखर सिंह का पांच बीघा, रामजी कौशल का पांच बीघा, रामदीन यादव का पांच बीघा व विजय कुमार का तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग लगने के  काफी देर बाद अगिभनशमन दस्ता पहुंचा। वहीं रौनाही थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मुस्तफाबाद के मजरे सहजेवरा में रविवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में पांच बीघा किसानों के गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

के पर पहुंचे अगिभनशमन दल ने आग पर काबू पाया। रविवार दोपहर खेत में लगे विद्युत पोल से चिंगारी निकली और खड़ी फसलों पर जा गिरी। पलक झपकते ही आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसमें तुलसीराम, काशीराम, राजीव, मो. कासिम, मुन्ना की गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। 
वहीं तारुन थाना क्षेत्र के गांव तारापुर में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से दो आशियाने जलकर राख हो गए। गांव निवासी रामकेवल विश्वकर्मा अपने छप्पर के बने मकान में सो रहे थे।

अचानक लगी आग से उनका छप्पर जलने लगा और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। पछुआ हवा तेज होने के कारण मकान के बगल स्थित बॉस (कोठ) को भी आग ने अपने आगोश में ले लिया और बॉस से निकला गोला हरिराम शर्मा, विमल चौरसिया, माता प्रसाद, व रामचरन के छप्पर पर जा गिरा। जिससे उक्त लोगों का छप्पर भी जलने लगा। रामकेवल की गृहस्थी का सामान राख के ढेर में तब्दील हो गया और हरीराम शर्मा के आंगन में छप्पर की बनी रसोई व खाद्य सामग्री जलकर खाक होने के साथ ही माता प्रसाद व रामचरन का छप्पर भी आंशिक रूप से जल गया।


बीकापुर के मलेथू कनक के पहलवान तिवारी का पुरवा गांव में दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग से किसान विरेंद्र तिवारी, प्रमोद, राम चन्द्र का चार बीघा गेहूं व राम अछैवर का लगभग एक बीघा गन्ना जल कर खाक हो गया। मौके पर हल्का लेखपाल अमरनाथ पांडेय ने पहुंच कर नुकसान का आकलन किया। वहीं दूसरी तरफ बासुदेवपुर में लगी आग से श्यामू यादव व हरिश्चंद्र की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed