फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   49 thousand looted from liquor stores

शराब की दुकानों से वर्दीधारियों ने 49 हजार के छोटे नोट लूटे

Mon, 14 Nov 2016 10:21 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Mon, 14 Nov 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
49 thousand looted from liquor stores
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार की ओर से पांच सौ और हजार के पुराने नोट बंद करने के फैसले के बाद जिले के कैंट व खंडासा थाना क्षेत्र में सरकारी आबकारी ठेके पर वर्दीधारियों ने बिक्री के 49 हजार के छोटे नोट लूट लिए। आखिर कौन पुलिस की वर्दी में सौ-पचास के नोटों की लूट कर रहा है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


सवाल उठ रहा है कि वारदात में शामिल पुलिस के मुलाजिम हैं अथवा बाजार में छोटे नोटों की दिक्कत का नाजायज फायदा उठाने की साजिश के तहत जरायमपेशा लोगों की ओर से यह वारदात की गई।
विज्ञापन


शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित बनवीरपुर में अंग्रेजी शराब का ठेका अनिल जायसवाल के नाम पर है। दुकान पर तैनात सेल्समैन बाराबंकी जनपद के नगर कोतवाली स्थित मोहल्ला सरावरी निवासी मोहन बाजपेई अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम पुलिस की वर्दी में दो लोग दुकान में घुस गये। वर्दीधारियों ने सेल्समैन मोहन बाजपेई से अंग्रेजी शराब बिक्री की कुल रकम 29 हजार रुपये छीन ली और मौके से भाग गये। सेल्समैन ने मामले की जानकारी लाइसेंसी को दी तो लाइसेंसी ने रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा।

सेल्समैन मोहन बाजपेई ने शिकायत कैंट पुलिस को दी है। ऐसा ही मामला खंडासा थाना क्षेत्र स्थित एक बीयर के ठेके पर प्रकाश में आया है। बीयर शॉप के सेल्समैन भगीरथ मिश्रा निवासी भीखी का पुरवा थाना खंडासा का कहना है कि पुलिस की वर्दी पहने दो लोग देर शाम ठेके पर आये और जांच के बहाने दुकान में घुस गये। उनसे बिक्री की रकम के बाबत पूछा और जेब में रखी बिक्री की रकम 20 हजार छीन ली और मौके से भाग निकले। शिकायत खंडासा थाना पुलिस को दी गई है। 


सोमवार को एसएसपी के पीआरओ केपी ओझा ने बताया कि कैंट थाने के बनवीरपुर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान तथा खंडासा थाना क्षेत्र स्थित बीयर शॉप में दो-दो वर्दीधारियों द्वारा 29 व 20 हजार लूट लिये जाने की शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा लूटपाट व धोखाधड़ी की धारा में दर्ज किया गया है। संबंधित पुलिस को विवेचना कर आरोपियों की शिनाख्त व कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed