फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ठंड ने ली एक किसान की जान

ठंड ने ली एक किसान की जान

Mon, 17 Dec 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
ठंड ने ली एक किसान की जान
ठंड ने ली बुजुर्ग किसान की जान
विज्ञापन

अयोध्या। जिले में गलन भरी ठंड ने दस्तक दे दी है। रविवार भोर मिल्कीपुर तहसील के मीठेगांव मजरे रसूलपुर में गन्ना काटते समय ठंड की चपेट में आकर बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। परिवारीजनों ने इसकी सूचना एसडीएम मिल्कीपुर को दी है।

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मीठेगांव मजरे रसूलपुर में रविवार सुबह करीब छह बजे किसान रामधीरज (70) खेत में गन्ना काट रहे थे।
विज्ञापन


उनके पुत्र राजकुमार यादव ने बताया कि गन्ना काटते समय अचानक उनके पेट और सीने में भयंकर दर्द हुआ। साथ में गन्ना काट रहे अन्य लोगों ने इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचकर उन्हें सीएचसी मिल्कीपुर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते समय उनकी मौत हो गई। बताया कि इसकी जानकारी उप जिला अधिकारी मिल्कीपुर को दी गई है, लेकिन अभी तक कोई भी तहसील कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।

उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर केडी शर्मा ने बताया कि ठंड से हुई मौत की जानकारी मिली है। नायब तहसीलदार व लेखपाल को मौके पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed