फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जमीन पर कब्जेदारी को लेकर बस्ती में घुसकर मारपीट, तोड़-फोड़

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर बस्ती में घुसकर मारपीट, तोड़-फोड़

Wed, 13 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
जमीन पर कब्जेदारी को लेकर बस्ती में घुसकर मारपीट, तोड़-फोड़
जमीन पर कब्जेदारी को लेकर बस्ती में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़
विज्ञापन

फैजाबाद। गोसाईगंज क्षेत्र में एक जमीन पर कब्जेदारी को लेकर एक पक्ष के दर्जनों लोगों ने दलित बस्ती के घरों में घुस कर जमकर उत्पात मचाया। लाठी-डंडों व असलहों से लैस लोगों ने घरों में तोड़फोड़ भी की। पिटाई में आठ महिलाओं समेत 12 लोग घायल हुए है। आरोप है कि हमलावरों ने बंदूक से फायर भी किया। जिसमें एक को कारतूस के छर्रे भी लगे है। घटना के समय दलित पक्ष के पुरुष मजदूरी के लिए बाहर गए थे। पुलिस ने चार नामजद समेत 50 से अधिक लोगों के खिलाफ घर मे घुसकर मारपीट/धमकी, बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

गोसाईगंज के अनुसूचित जाति जनजाति बस्ती के पीछे एक बेश कीमती जमीन है। इसी जमीन में अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के चतुरी पट्टी निवासी कृष्णा वर्मा के बैनामे की जमीन है। उसी जमीन की बाउंड्रीवाल बैनामेदार करा रहे थे। दलित पक्ष के माताप्रसाद, राम बहादुर, परशुराम, श्रीराम व विश्राम आदि अनुसूचित आबादी की जमीन बता कर विरोध कर रहे थे। बताया गया कि उक्त जमीन का मुकदमा भी दीवानी न्यायालय में लंबित है। जमीन की पैमाइश के लिए एसडीएम सदर ने आदेश भी दिया था। पैमाइश के पहले ही उक्त भूखंड पर बैनामेदार द्वारा बाउंड्रीवाल बनाकर निर्माण शुरू कर दिया। जिसे सोमवार रात दलित बस्ती के गिराकर कर फिर दरवाजा खोल लिया। मामला मंगलवार सुबह थाने में आया दोनों पक्षों की भीड़ थाने पर आई। प्रभारी निरीक्षक ने पैमाइश के बाद ही निर्माण करने की बात बता कर दोनों पक्षों को शांत कर वापस भेज दिया लेकिन चंद घंटे बाद ही अनुसूचित बस्ती की महिलाएं व बच्चे घायलावस्था में थाने पहुंच गए। सूचना पर पुलिस घटना स्थल की तरफ भागी और आधा दर्जन लोगों को पकड़ लायी। हालांकि पकड़े गए लोग राजगीर व मजदूर बताए गए है। घायलों में तारा देवी पत्नी गनकू, सावित्री देवी पत्नी माता प्रसाद, दुर्गावती, कुमारी अंजनी पुत्री श्रीराम, शुभम पुत्र श्रीराम, कुबेर चंद पुत्र माता प्रसाद, कुँवर बहादुर, पुत्र पारसनाथ, बेला पुत्री पारसनाथ, ज्योति पुत्री रामदीन व गीता पत्नी रामदीन को सीएचसी गोसाईगंज में प्राथमिक उपचार कराया गया। जहां दुर्गावती, कुँवर बहादुर, ज्योति व बेला की हालत गंभीर देख उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश पांडे ने बताया कि वादी की तहरीर पर प्रदीप वर्मा, सुधीर वर्मा पुत्र कृष्णा वर्मा निवासी चतुरीपट्टी थाना अहिरौली समेत चार नामजद व 50 से अधिक अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं 148 147 452 323 504 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया जांच में जो तथ्य सामने आएगा उसे तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed