{"_id":"597e18334f1c1bb8028b482c","slug":"31501435955-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी हवालात में तैनात सिपाही रामकुबेर निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी हवालात में तैनात सिपाही रामकुबेर निलंबित
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
कचहरी हवालात में तैनात सिपाही रामकुबेर निलंबित
फैजाबाद। मंडल कारागार से पेशी पर आए आरोपी मोहित व महेंद्र द्वारा नशीले पदार्थ का सेवन करने के मामले में एसएसपी ने कचेहरी हवालात में तैनात सिपाही रामकुबेर को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार पेशी पर आए इन दोनों आरोपियों ने कचेहरी हवालात में शनिवार को किसी नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे वे बीमार हो गए। मंडल जेल ले जाने पर जेलर ने बंदियों को लेने से मना कर दिया। बाद में शनिवार देर रात इन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां भर्ती कर लिया गया। दूसरी तरफ पुलिस के अनुसार सिपाही ने दोनों आरोपियों को समोसा खिला दिया, जिससे वे बीमार हो गए। एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने प्रथम दृष्टया तैनात सिपाही की लापरवाही पाए जाने पर रविवार को उसे निलंबित कर दिया।