फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   30 thousand robbed in broad daylight in the city

शहर में दिनदहाड़े 30 हजार लूटे

Sat, 03 Sep 2016 10:05 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 03 Sep 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
30 thousand robbed in broad daylight in the city
शनिवार को गुदड़ी बाजार मार्ग पर लूट की वारदात के बाद कोतवाली में पीड़ित से घटनाक्रम की जानकारी लेते नगर कोतवाल अरुण राय। - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या-फैजाबाद मुख्य मार्ग पर शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े प्राइवेट फर्म के एक कर्मचारी से 30 हजार रुपये लूट लिए। घटना के वक्त कर्मचारी बैंक से वापस अपने प्रतिष्ठान जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने घटना की पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


नगर कोेतवाली क्षेत्र के व्यस्ततम चौराहे गुदड़ी बाजार के पास ही मुख्य सड़क के किनारे अंगूरीबाग निवासी कमल कुमार गुलाटी का आवास तथा इसी आवास में उनका महावीर इंटरप्राइजेज नामक प्रतिष्ठान है। इस प्रतिष्ठान से कॉस्मेटिक का थोक कारोबार किया जाता है।
विज्ञापन


शनिवार को लगभग 11:30 बजे प्रतिष्ठान संचालक कमल ने अपने कर्मचारी महाजनी टोला निवासी अजय गुप्ता को 30 हजार एक सौ रुपये देकर अंगूरीबाग स्थित इलाहाबाद बैंक में प्रतिष्ठान के खाते में जमा कराने भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक का सर्वर डाउन होने के चलते अजय झोले में रखी रकम लेकर पैदल ही वापस प्रतिष्ठान की   ओर आ रहा था। इसी बीच लगभग 12 बजे नियावां चौराहे की ओर से बाइक सवार दो युवक आये और अजय को धक्का दिया और उसके हाथ से झोला छीनकर अपनी बाइक मोड़ फिर से नियावां की ओर भाग निकले।

दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र मेें हलचल मच गई। अजय ने सूचना प्रतिष्ठान संचालक और पुलिस को दी। नगर कोतवाल व थाना प्रभारी कैंट मौके पर पहुंचे और पीड़ित से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।


इसके बाद बैंक ले जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगलवाया। सीओ सिटी डा. राजेश तिवारी ने बताया कि प्रतिष्ठान संचालक की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कुछ सुराग मिला है, आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed