फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रोडवेज बस ट्रक से टकराने के बाद पेड़ से टकराई, कई घायल

रोडवेज बस ट्रक से टकराने के बाद पेड़ से टकराई, कई घायल

Sat, 27 Apr 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस ट्रक से टकराने के बाद पेड़ से टकराई, कई घायल
ट्रक से टकराने के बाद पेड़ से टकराई रोडवेज बस , छह घायल
विज्ञापन

अयोध्या। प्रयागराज से अयोध्या जा रही फैजाबाद डिपो की बस ट्रक से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक आरसी दुबे ने चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसा शनिवार भोर करीब चार बजे चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के पहलवान वीर बाबा देव स्थल के समीप हाईवे पर हुआ।

दुर्घटना में अख्तर अली (30) पुत्र साकिर अली निवासी रामपुर थाना उतरौला बलरामपुर, आकाश तिवारी (23) पुत्र राजेश तिवारी निवासी खरगू चांदपुर जनपद गोंडा, पवन कुमार तिवारी (45) पुत्र बिंदेश्वरी तिवारी निवासी बभनगवां सुल्तानपुर, सज्जन पाठक (39) पुत्र राम शंकर पाठक निवासी जगदीशपुर थाना बेवाना जनपद अंबेडकरनगर, उदय प्रकाश शुक्ला (30) पुत्र राघव राम शुक्ला निवासी खट्टर ज्योत थाना धनघटा संत कबीर नगर घायल हो गए।
विज्ञापन


जबकि कुछ अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने अख्तर अली, पवन कुमार, सज्जन पाठक और आकाश तिवारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, सवारियों को दूसरे वाहन से भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्र ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed