फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   फोन से बात करते ट्रेन पर चढ़ रहा अधेड़ कटा, मौत

फोन से बात करते ट्रेन पर चढ़ रहा अधेड़ कटा, मौत

Thu, 03 May 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
फोन से बात करते ट्रेन पर चढ़ रहा अधेड़ कटा, मौत
फोन से बात करते ट्रेन पर चढ़ रहा अधेड़ कटा, मौत
विज्ञापन

फैजाबाद। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन गोसाईगंज पर बुधवार देर शाम फोन से बात करते हुए ट्रेन पर चढ़ते समय एक अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। अंबेडकरनगर के नौबस्ता ससपना निवासी विजय कुमार (54) पुत्र रामसूरत अपने घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन गोसाईगंज पर पैसेंजर ट्रेन का इंतजार करते हुए मोबाइल से बात कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी बीच ट्रेन आ गई और वो बात करते हुए ट्रेन पर चढ़ने लगा। अचानक अनियंत्रित होकर उसका पैर फिसल गया और वो नीचे गिरकर ट्रेन से कट गया। परिजनों ने बताया कि स्थानीय गांधी आश्रम गोसाईगंज में मृतक स्टोर कीपर के पद पर तैनात था। घटना के बाद स्टेशन अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने जीआरपी पुलिस को सूचित कर लाश को रेले ट्रैक से उठाकर प्लेटफॉर्म पर रखवाया। देर रात्रि जीआरपी ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अकबरपुर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed