फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शीघ्र होगा रानी हौ पार्क का विस्तारीकरण

शीघ्र होगा रानी हौ पार्क का विस्तारीकरण

Thu, 05 Apr 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
शीघ्र होगा रानी हौ पार्क  का विस्तारीकरण
शीघ्र होगा रानी हौ पार्क का विस्तारीकरण
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या के सरयू तट पर बने रानी हौ पार्क के विस्तारीकरण की योजना शीघ्र ही मूर्त रूप लेगी। पर्यटन विभाग ने रामकथा संग्रहालय के पीछे जमीन भी उपलब्ध करा दी है। योजना के तहत पार्क को इस तरह से बनाया जाएगा, जिससे यह देश के साथ विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने। रानी हौ पार्क के विस्तारीकरण प्रोजेक्ट पर दोनों देशों का कांट्रेक्ट हो चुका है। कोरिया से बृहस्पतिवार को आई पांच सदस्यीय टीम ने अयोध्या स्थित रानी हौ पार्क का निरीक्षण किया। पार्क के आसपास स्थित जमीनों को भी देखा।
अयोध्या पहुंचे दक्षिण कोरिया के एंबेसडर सिन बांग किल ने कहा कि भारत और कोरिया की संस्कृति व इतिहास का आदान-प्रदान हो, दोनों देशों के संबंध प्रगाढ़ हों ऐसी हमारी मंशा है। जितना जल्द हो सकेगा पार्क का विस्तारीकरण किया जाएगा। कोरिया और भारत दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना चाहते है। इसी योजना को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से हम अयोध्या आए हैं। बताया कि इसको लेकर वे शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे। एडीएम सिटी विन्ध्यवासिनी राय ने बताया कि साउथ कोरिया की टीम ने अयोध्या आकर रानी हौ पार्क का निरीक्षण किया। रानी हौ पार्क को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। जिस पर शीघ्र ही काम शुरू होने की उम्मीद है। बताया की कोरियाई टीम ने रानी हौ के प्रति अपनी श्रद्धा भी निवेदित की। कोरियाई टीम में सिकेट्री चू बियांग जिन, मी सू हंग, किम कम व सुनील रावत शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान रामकथा संग्रहालय के निदेशक योगेश कुमार, पर्यटन अधिकारी बीपी सिंह, अयोध्या शोध संस्थान के व्यवस्थापक रामतीरथ, आरएम अयोध्या अशोक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


दैवी संदेश पर कोरिया गईं थी अयोध्या की राजकुमारी
कोरियाई कथा के अनुसार रानी हौ अयोध्या की राजकुमारी थीं और दो हजार वर्ष पूर्व दैवी संदेश पाकर वे जलयात्रा कर दक्षिण कोरिया पहुंची थीं। यहां उनका विवाह राजा सूरो से हुआ। इनका वंश कोरिया में करक वंश के नाम से जाता है। करक वंश के लोगों का समूह हर साल अयोध्या आता है और सरयू तट पर रानी हौ की स्मृति में बने मेमोरियल पार्क में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या व गिम हे की गाथा बताएगा पार्क
रानी है की स्मृति में बनने वाले पार्क अयोध्या व गिम हे सिटी की गाथा बयां करता दिखेगा। इसमें अयोध्या की राजकुमारी की नदी व समुद्र से कोरिया की यात्रा को दर्शाया जाएगा। किस तरह से राजकुमारी हो ने कर्क देश के राजा किम सुरो से विवाह किया और यहीं रह गई। मेमोरियल हाल में रानी हो के बारे में जानकारी देने के लिए कई माध्यम का इस्तेमाल किया जाएगा। पार्क में दोनों देशों की वस्तु कला का संगम नजर आएगा। आधे क्षेत्र में अयोध्या व अवध की वास्तु कला व संस्कृति का प्रस्तुतीकरण होगा तो आधे में कोरिया के गिम हे नगर की पहचान दिखेगी। दोनों देशों के ऐतिहासिक वृक्षों के पौधों को भी रोपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed