{"_id":"596a5fe74f1c1bdc168b4937","slug":"201500143591-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल स्टोर की दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जनरल स्टोर की दुकान से लाखों की चोरी
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
जनरल स्टोर से लाखों की चोरी
अमरगंज (फैजाबाद)। थाना खंडासा क्षेत्र के अमरगंज बाजार स्थित एक जनरल स्टोर से शुक्रवार रात चोरों ने नकदी-गहने समेत लाखों का पार कर दिया। इसकी जानकारी पीड़ित को सुबह हुई।
दुकानदार का परिवार के साथ छत पर सोया था, तभी चोर जीने के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए। अमरगंज बाजार में महेश कुमार शुक्ला का मकान है, वे घर के नीचे दुकान चलाते हैं।
शनिवार सुबह जब वह सोकर उठे और नीचे जाने के लिए जीने के दरवाजे के पास पहुंचे तो देखा दरवाजा पीछे से बंद है। किसी तरह नीचे उतरने के बाद उन्हें चोरी का पता चला।
विज्ञापन
दुकानदार ने बताया कि चोर काउंटर में रखे लगभग एक लाख रुपए नकद, एलसीडी, सोने के आभूषण व मोबाइल सहित लगभग तीन लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया है। दुकानदार महेश ने थाना खंडासा में तहरीर दी है। एसओ रामचन्द्र सरोज ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
घर से लाखों का माल उड़ाया
खजुरहट। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में शुक्रवार रात घर की दीवार फांदकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता कैलाशपती ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी है।
पीड़िता का आरोप है कि रात में चोर घर में घुस गए और बॉक्स में रखे नकदी व एक लाख के आभूषण तथा कीमती कपड़े सहित करीब डेढ़ लाख का सामान बटोर ले गए।
यही नहीं चोरों ने गांव निवासी भरतलाल, हरीश पांडे तथा उमाशंकर के मकान में भी चोरी करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। एसएसआई सतीश यादव ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।