फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शारदा सहायक नहर में कूदा युवक

शारदा सहायक नहर में कूदा युवक

Tue, 13 Jun 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
शारदा सहायक नहर में कूदा युवक
नहर में कूदा युवक, तलाश जारी
विज्ञापन

रुदौली में बिगनिया पुल के पास की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मवई (फैजाबाद)। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में बिगनिया पुल से शारदा सहायक नहर में मंगलवार शाम एक युवक कूद गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दलबल के साथ पहुंचे रुदौली कोतवाल नहर में कूदे युवक की तलाश करते रहेे लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई सफलता नही मिल सकी।

गौरी का पुरवा मजरे फिरोजपुर मख्दूमी गांव निवासी हौसिला प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार मंगलवार शाम बिगनिया पुल चौराहा घूमने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक शारदा सहायक नहर के निकट स्थित एक दुकान पर चाट खाने के बाद अपने घर जा रहा था कि अचानक नहर में कूद गया। पहले तो लोगों ने समझा कि युवक नहर में नहाने के लिए कूदा होगा लेकिन जब काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो लोगों ने सूचना पुलिस को दी। रुदौली कोतवाल जयवीर सिंह ने बताया कि नहर में कूदे युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed