{"_id":"5c02c52cbdec224151688860","slug":"191543685420-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नकली गुटखा फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने नकली गुटखा फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
अयोध्या। महाराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ताहिरपुर बरौली के मडना मोड़ पर नकली गुटखा बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फैक्ट्री से पुलिस ने पाउच पैकिंग मशीन, बोरी सिलाई मशीन, सुपारी कटर मशीन, खाली रैपर, एक बोरी तंबाकू, छह बोरी कटी सुपारी, चौदह बोरी गुटखा बरामद किया है।
महाराजगंज इंस्पेक्टर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर शनिवार सुबह ताहीरपुर बरौली गांव के मडना मोड़ पर एक मकान में छापेमारी की गई तो वहां नकली गुटखा बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही थी।
मौके पर मौजूद फैक्ट्री संचालक पवन कुमार गुप्ता निवासी पूरा बाजार थाना महाराजगंज व उसके साथी उमेश सिंह उर्फ डब्बू निवासी नारा थाना महाराजगंज को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक चंद्रमणि यादव ने बताया कि आरोपी पवन गुप्ता व उमेश सिंह ने पूछताछ में कबूला है कि वे गुटखा बनाकर नामी कंपनियों का रैपर में पैकिंग कर बेचते हैं।
फैक्ट्री से पाउच पैकिंग मशीन, बोरी सिलाई मशीन, सुपारी कटर मशीन, खाली रैपर की एक बोरी, छह बोरी तंबाकू, दस बोरी कटी सुपारी, 14 बोरी पैक गुटखा बरामद हुआ है। बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।