फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी काबू

मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी काबू

Sun, 03 Sep 2017 11:16 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी काबू
मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या में 7 साल की मासूम से एक 25 वर्षीय युवक द्वारा अश्लील हरकत व दुष्कर्म करने का प्रयास करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार रात की बतायी जा रही है।
थाना राम जन्म भूमि क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले एक परिवार की 7 वर्षीय मासूम सो रही थी, इसी बीच हनुमान गढ़ी क्षेत्र के बरगदतर महावीरिया मंदिर में रहने वाला गौरव मिश्रा उर्फ गोलू निवासी धर्मपुर हनुमतगंज कुशीनगर उसे वहां से उठा लाया और उसके साथ अश्लील हरकतें कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। आसपास के लोगों को इसकी भनक लगते ही लोगों ने आरोपी युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया तो पता चला उसने शराब पी रखी थी, वहीं, पूछताछ के दौरान उसने सारा घटनाक्रम कबूल कर लिया। थाना रामजन्म भूमि प्रभारी सुनील मिश्रा ने बताया कि पकडे़ गए युवक के खिलाफ अन्य धाराओं समेत पॉक्सो एक्ट लगाकर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक कुशीनगर का रहने वाला है और अयोध्या में रहकर पढ़ाई और तबला बजाना सीख रहा था।
विज्ञापन

इनसेट..
किशोरी से दुराचार का प्रयास, केस दर्ज
कुमारगंज। नित्यकर्म के लिए खेत में गई किशोरी के साथ एक युवक ने दुराचार करने का प्रयास किया, किशोरी के शोर मचाने पर लोगों के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकला। कुमारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी शुक्रवार की देर शाम नित्यकर्म के लिए खेत की तरफ गई थी, तभी गांव का एक मनचला युवक लड़की से छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, उसके पहले ही आरोपी युवक भाग निकला। पीड़िता की मां की तहरीर पर कुमारगंज पुलिस छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष कुमारगंज नीरज राय ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed