फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मातम में बदली होली, सरयू में डूबने से तीन की मौत

मातम में बदली होली, सरयू में डूबने से तीन की मौत

Sat, 23 Mar 2019 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
मातम में बदली होली, सरयू में डूबने से तीन की मौत
सरयू में डूबने से तीन की मौत
विज्ञापन

अयोध्या। थाना कैंट अंतर्गत सहादतगंज के बढ़ई का पुरवा से 16 मार्च को लापता हुए कक्षा नौ के दोनों किशोरों के शव सरयू नदी से मिले हैं। दोनों किशोर अपने मोहल्ले के आलोक कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 9 के छात्र थे।

दोनों 16 मार्च को स्कूल के लिए निकले थे लेकिन न तो स्कूल पहुंचे न ही घर। पुलिस ने दोनों बच्चों के परिवारीजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


वहीं, होली खेलने के बाद सरयू नदी में नहाने गए नाका इलाके के चार युवक पानी में डूब गए, इनमें से तीन युवकों को बचा लिया गया लेकिन एक की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहादतगंज के बढ़ई का पुरवा के रहने वाले दो किशोर अवनीश शुक्ला (16) पुत्र गिरीश चंद्र व तुषार खरे (15) पुत्र विष्णु खरे शनिवार 16 मार्च दोपहर एक साथ स्कूल के लिए निकले थे। दोनों स्कूल नहीं पहुंचे और लापता हो थे।

परिवारीजनों की तहरीर पर थाना कैंट में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर दोनों की तलाश में पुलिस टीम जुटी थी। पुलिस टीम को बुधवार को थाना कैंट के बालू घाट पर दोनों छात्रों की साइकिल व कपड़े मिले थे।

पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से नदी में तलाश कराई तो दोनों छात्रों का शव मिल गए। होली से एक दिन पूर्व एक ही मोहल्ले के दो किशोरों का शव मिलने से दोनों परिवारों समेत पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया।

शोक में डूबे पूरे मोहल्ले के लोगों ने होली नहीं मनाई। सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि संभवत: दोनों छात्र नदी में नहाने आए थे और डूब गए।

वहीं कोतवाली अयोध्या स्थित सरयू तट पर होली खेलने के बाद स्नान करने गए चार युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। चीख पुकार सुन मौके पर मौजूद नाविकों व गोताखोरों ने नदी में छलांग लगाकर उनमें से तीन युवकों का बचा लिया।

लेकिन एक युवक की डूबने से मौत हो गई। अयोध्या कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जगदीश उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार को होली खेलने के बाद अयोध्या के नाका इलाके से कुछ युवक सरयू में स्नान करने आए थे।

इनमें से चार युवक खेल-खेल में ही गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद नाविकों ने नदी में छलांग लगाकर डूब रहे चार युवकों में से तीन को बचा लिया। बाद में चौथे युवक का शव नदी से मिला।

मृतक युवक की पहचान दीपांशु (23) निवासी नाका के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजनों को सौंप दिया गया। उधर बीकापुर कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत मुमारिचनगर में गुरुवार दोपहर गांव के तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई।

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मुमारिचनगर गांव के निवासी राम चरित्र (35) पुत्र बृजलाल कोरी गुरुवार दोपहर होली खेलने के बाद अपने घर के पीछे स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाते समय अचानक पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

मौके पर मौजूद कुछ बच्चों द्वारा हल्ला गुहार मचाया गया, उसके बाद कुछ ग्रामीणों जब तक उसे बचाते तब तक उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस व यूपी 100 को दी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।


मृतक रामचरित्र की पत्नी शांति देवी सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में छोटे-छोटे चार बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि परिवारीजनों के अनुरोध पर पंचनामा करवा कर शव उनको सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed