{"_id":"5978dcbb4f1c1b43228b4868","slug":"181501093051-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने कांवरिए को ठोका, विरोध में बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने कांवरिए को ठोका, विरोध में बवाल
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
उग्र कांवरियों ने प्रदर्शन कर कार में की तोड़फोड़, जाम किया हाईवे
फैजाबाद। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के पाराखान चौराहे के निकट बुधवार को बेकाबू कार ने कांवर ले जा रहे एक किशोर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित कांवरियों ने कार को तोड़फोड़ कर पलट दिया। साथ ही फैजाबाद-आजमगढ़ राजमार्ग जाम कर दिया। हादसे के बाद कार सवार लोग व चालक मौके से भाग निकले।
उच्चाधिकारियों के पहुंचने पर कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अयोध्या से शिवबाबा जा रहे कांवरियों के समूह के एक किशोर अमन (15) पुत्र सियाराम निवासी अलीगंज, अंबेडकरनगर को फैजाबाद से पूराबाजार की तरफ जा रही कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगों की मदद से किशोर को मंडलीय चिकित्सालय ले जाया गया। उक्त घटना के बाद जा रहे कांवरिये उग्र हो गए और कार को रुकवा कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस बीच कार चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
घायल का सीटी स्कैन कराकर समुचित इलाज कराने व कार मालिक से तुरंत मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर आक्रोशित अन्य कांवरियों ने फैजाबाद-अकबरपुर राजमार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही दर्शननगर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे लेकिन स्थिति अनियंत्रित देखकर उच्चाधिकारियों को सूचित किया।
इसके बाद एसपी सिटी अनिल कुमार सिसौदिया, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, सीओ अयोध्या दयाशंकर सिंह, कोतवाल अयोध्या अरविंद पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे और कांवरियों को समझाने-बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन वे उक्त मांगों पर अड़े रहे। इस बीच घंटों लगे जाम से यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
अराजकता बढ़ती देखकर पुलिसकर्मियों के पसीने छूटने लगे। शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देने पर बड़ी मुश्किल से कांवरिये शांत हुए तथा मार्ग खुलवाया जा सका। चौकी प्रभारी दर्शननगर राजेश यादव ने बताया कि महराजगंज थाना क्षेत्र के सरायरासी के एक युवक की कार बताई जा रही है। कोतवाली अयोध्या में कार चालक व स्वामी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।