{"_id":"5a9ad5454f1c1b3c718b7e33","slug":"171520096581-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से दो घरों की गृहस्थी राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से दो घरों की गृहस्थी राख
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग से दो घरों की गृहस्थी राख
अमरगंज। थाना खंडासा क्षेत्र के नंदौली गांव में शनिवार की दोपहर बाद शॉर्ट सर्किट से लगी आग से दो घर जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से रामअचल के 8 सुअर भी जल गए। गांव के पूरबी तरफ हरिजन बस्ती में अपराह्न करीब 3 बजे शॉर्ट सर्किट से बिरजू के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रामअचल के घर को भी अपने आगोश में ले लिया, जिसमें दोनों घरों की गृहस्थी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। बीते सप्ताह रामअचल की अचानक मौत हो गई थी, जिसके सदमे से परिवार उबर भी नहीं पाया था कि अचानक लगी आग ने उनके दो नाबालिग बेटों और पत्नी से उनका आशियाना भी छीन लिया जिससे परिवार पर गहरा संकट आ गया। क्षेत्रीय लेखपाल लालचंद यादव ने बताया कि क्षति की आंकलन रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है।