फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जेवर खरीदने पहुंची महिलाएं 200 ग्राम सोना व 1.5 लाख नकदी लेकर फरार

जेवर खरीदने पहुंची महिलाएं 200 ग्राम सोना व 1.5 लाख नकदी लेकर फरार

Thu, 20 Jun 2019 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
जेवर खरीदने पहुंची महिलाएं 200 ग्राम सोना व 1.5 लाख नकदी लेकर फरार
रुदौली। शहर में एक सराफ की दुकान में जेवरात खरीदने के बहाने पहुुंची टप्पेबाज महिलाएं करीब दो सौ ग्राम सोना और डेढ़ लाख रुपये लेकर भाग निकली। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन



पुराना बाजार की मां वैष्णों सराफ पर शुक्रवार दोपहर एक पुरुष के साथ दो महिलाएं पहुंचीं। दुकान मालिक नारायण यज्ञ सैनी से इन महिलाओं ने सोने के आभूषण दिखाने को कहा।
विज्ञापन



नारायण ने महिलाओं को जेवरात दिखाना शुरू किया। इस पर महिलाओं ने उसी डिजाइन में छोटा जेवरात दिखाने को कहा। नारायण महिलाओं की पसंद का जेवरात दूसरी दुकान से लाने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी बीच महिलाओं ने दुकान पर काम करने वाले नौकर से पानी लाने के लिए कहा। नौकर के पानी पिलाने के बाद महिलाओं ने देर होने की बात कही और चली गई।


नारायण के वापस आने से पहले सभी वहां से जा चुके थे। नारायण के मुताबिक दुकान में जब देखा तो लगभग 200 ग्राम सोना और झोले में रखा डेढ़ लाख रुपये नदारद था।


सूचना मिलने पर कोतवाल विश्वनाथ प्रसाद यादव चौकी प्रभारी किला संतोष त्रिपाठी, राम खिलाड़ी पुलिस बल के साथ पहुंचे। कोतवाल ने बताया की आसपास की सीसीटीवी फुटेज देखी गई है।



दोनों महिलाएं तिपाई की ओर जाती दिखाई दी हैं। तलाश कराई गई। अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed