फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   धराशाई हो गया डेढ़ सौ साल पुराना नीम का पेड़

धराशाई हो गया डेढ़ सौ साल पुराना नीम का पेड़

Tue, 18 Jun 2019 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
धराशाई हो गया डेढ़ सौ साल पुराना नीम का पेड़
मवई। करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराना नीम का पेड़ मंगलवार की दोपहर अचानक गिर गया। इसकी चपेट में आकर दो ग्रामीणों के छप्पर, टीन शेड टूट गए व एक घर की दीवार गिर गई।
विज्ञापन



वहीं एक ग्रामीण की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही पास से गुजरी विद्युत केबल और एक पोल भी टूट गया, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन



मवई थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे काशी दास बाबा के नाम से प्रसिद्ध देवस्थान पर लगा करीब 150 साल पुराना नीम का पेड़ अचानक धराशाई हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों ने बताया कि गनीमत यह रही कि पेड़ गिरने के दौरान उसके नीचे बैठे लोग अपने के बचाते हुए दूर हट गए। बताया कि पेड़ की चपेट में आकर रामनेवल का छप्पर और उसके नीचे लगी चारा मशीन टूट गई।


वहीं जगनारायण का टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया। रामकेवल रावत की कच्ची दीवार पर पेड़ गिरने से दीवार धराशाई हो गई। वहीं पास में ही स्थित शिवराम की छत पर भी पेड़ की एक डाल टूट कर गिरी जिसके बाद उनकी छत में दरार पड़ गई।



वहीं एक विद्युत पोल और केबल टूट जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। तहसीलदार रुदौली शिवप्रसाद ने बताया कि मामले की सूचना मिली है, कोई जनहानि नहीं हुई है। जिन लोगों का नुकसान हुआ है उन्हें अहेतुक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed