फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   दोनों हाथ बांध युवक को फांसी पर लटकाया

दोनों हाथ बांध युवक को फांसी पर लटकाया

Tue, 11 Jun 2019 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
दोनों हाथ बांध युवक को फांसी पर लटकाया
दोनों हाथ बांध युवक को फांसी पर लटकाया
विज्ञापन



अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गांव अबनपुर सरोहा मजरे बरइन का पुरवा के बाग में सोमवार सुबह आम के पेड़ पर एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक के दोनों हाथ ट्यूब से बंधे थे।


उसकी पत्नी ने हाथ बांधकर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से मृतक की बाइक, मोबाइल फोन, शराब की बोतल व दो गिलास बरामद हुए हैं।
विज्ञापन



पूराकलंदर पुलिस को सोमवार सुबह अबनपुर सरोहा मजरे बरइन का पुरवा गांव के पश्चिम बाबा की कुटिया के बाग में आम के पेड़ पर एक युवक का शव फंदे पर लटका होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव फंदे से उतरवाया। मृतक की पहचान इसी गांव के ही अशोक चौरसिया (28) पुत्र रामलखन चौरसिया के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



अशोक के दोनों हाथ साइकिल के एक ट्यूब से बंधे थे। इसके साथ ही घटनास्थल पर उसकी बाइक, मोबाइल फोन, शराब की बोतल व दो खाली गिलास मिले। इससे आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के बाद हुए विवाद में अशोक के हाथ बांधकर गले में फंदा डाल पेड़ पर लटकाया गया होगा।


वहीं, मृतक की पत्नी कुसुम ने बताया कि उसके पति अशोक कुमार रविवार शाम पांच बजे घर से हनुमत नगर बाजार जाने के लिए बाइक से निकले थे। देर रात तक अशोक नहीं लौटे तो कुसुम ने फोन किया मगर वह स्विच ऑफ था।


देर रात तक गांव के आसपास बाजार तक खोजबीन भी की गई लेकिन अशोक का कहीं पता नहीं चला। सोमवार सुबह उसका शव बाबा की कुटिया के बाग में आम के पेड़ पर लटका मिला। कुसुम ने अज्ञात के खिलाफ पति के हाथ बांधकर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।



पूरा कलंदर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का ही लग रहा है। पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed