फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   एडवांस हाजिरी लगाने वाला प्राथमिक शिक्षक हुआ सस्पेंड

एडवांस हाजिरी लगाने वाला प्राथमिक शिक्षक हुआ सस्पेंड

Sun, 26 May 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
एडवांस हाजिरी लगाने वाला प्राथमिक शिक्षक हुआ सस्पेंड
मिल्कीपुर। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर जोहन में तैनात शिक्षक को एडवांस में हाजिरी लगाना महंगा पड़ा।
विज्ञापन



हैरिंग्टनगंज खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार वर्मा की जांच रिपोर्ट पर बीएसए अमिता सिंह ने शिक्षक इमरान अहमद को निलंबित कर दिया है।


अध्यापक ने हाजिरी रजिस्टर में तीन दिन बाद का हस्ताक्षर बनाकर खेल किया था। शिक्षक की गैर जिम्मेदाराना हरकत से बीएसए काफी खफा थीं, जिसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह ने संबंधित शिक्षक से अध्यापक उपस्थिति पंजिका में एडवांस में हस्ताक्षर बनाने से संबंधित स्पष्टीकरण मांगा था।


बताया गया कि हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रामपुर जोहन में तैनात शिक्षक इमरान अहमद इतना एडवांस निकला कि उसने शिक्षक उपस्थिति पंजिका में 17 मई 2019 को ही आने वाली 20 मई 2019 का हस्ताक्षर बनाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कर दिया था।
विज्ञापन



दरअसल 17 मई के बाद 18 मई को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश है और 19 मई को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी होती है। ऐसे में तीन दिन बाद 20 मई को स्कूल खुलना था, शिक्षक के इस घोर लापरवाही व स्वेच्छाचारिता पूर्ण कृत्य की जानकारी जब बीएसए कार्यालय को हुई तो वह हरकत में आ गया और बीएसए अमिता सिंह ने शिक्षक इमरान अहमद को नोटिस थमाते हुए स्पष्टीकरण मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



एडवांस हस्ताक्षर करने के मामले में 20 मई को हैरिंग्टनगंज खंड शिक्षाधिकारी ने प्रकरण की जांच रिपोर्ट बीएसए कार्यालय को जांच रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके बाद बीएसए ने शिक्षक को सस्पेंड कर दिया।खंड शिक्षा अघिकारी आरके वर्मा ने निलम्बन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed