फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अपहरणकर्ता गिरफ्तार, दोनों सकुशल मिले 16-49-07

अपहरणकर्ता गिरफ्तार, दोनों सकुशल मिले 16-49-07

Tue, 27 Nov 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अपहरणकर्ता गिरफ्तार, दोनों सकुशल मिले 16-49-07
दो व्यापारियों को अगवा कर 14 लाख मांगने वाले दो आरोपी दबोचे
विज्ञापन

अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर निवासी दो व्यापारियों का अपहरण कर 14 लाख रुपये की फिरौती मांगने के दो आरोपियों को पुलिस ने पं. बंगाल के मालदा टाउन से गिरफ्तार कर अगवा दोनों व्यापारियों को कब्जे में ले लिया।

एसएसपी के निर्देश पर रौनाही थाने में 18 नवंबर को केस दर्ज किया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार रौनाही पुलिस अपहरणकर्ताओं सहित मालदा टाउन से वापस लौट रही है।
विज्ञापन


व्यापार के सिलसिले में इब्राहिमपुर निवासी मो. हासिम (47) और मो. जुनैद (37) गत मंगलवार को पं. बंगाल के मालदा टाउन गए थे। वहां शुक्रवार को इनका अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं ने दोनों के परिवारीजनों को फोन कर 14 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने एसएसपी को पूरे मामले से अवगत कराया। इस पर 18 नवंबर रविवार को एसएसपी के निर्देश पर रौनाही थाने में केस दर्ज किया गया था।

बार-बार अपहरणकर्ताओं की धमकी आने से परेशान परिवार के तीन युवकों समेत थाने के उपनिरीक्षक राजेंद्र यादव, दो सिपाही टुकेश व कौशलेंद्र के साथ 22 नवंबर को मालदा के लिए निजी वाहन से रवाना हो गए।

इस दौरान तय हुई फिरौती की रकम 10 लाख रुपये साथ ले गए। पुलिस ने मालदा टाउन पहुंचकर वहां की पुलिस के साथ जाल बिछाया और कामयाबी हासिल कर ली।

सूत्र बताते हैं आरोपियों ने पहलेे रुपये सुनसान इलाके में मांगे लेकिन परिवारीजनों ने मोटी रकम और खतरा बताकर इन्हें एक होटल के कमरे में रुपये देना तय कर लिया।

इस दौरान होटल में दो आरोपी आए तो परिवारीजनों ने रुपया तब तक न देने का अड़ंगा लगाया जब तक दोनों युवक सामने न आए। यह चाल पुलिस की कामयाब रही लालच में आरोपी फंस गए जैसे ही आरोपी अपहरण किए हुए लोगों को लेकर होटल के कमरे में आए।


पुलिस ने दबोच लिया। इन्हें अब पुलिस औपचारिकताएं पूरी कर अयोध्या लाया जा रहा है। पीड़ित मो. हासिम के पिता मो. शफीक ने बताया आरोपी पकड़े गए हैं, सभी सुरक्षित लौट रहे हैं।

वहीं एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने आरोपियों की गिरफ्तारी व अपहरण हुए लोगों की बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed