फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हिंदू समाज पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

हिंदू समाज पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

Fri, 17 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
हिंदू समाज पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज
हिंदू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या में हिंदू समाज पार्टी द्वारा उत्पात मचाने के मामले में अयोध्या कोतवाली व रामजन्भूमि थाने ने अलग-अलग केस दर्ज किया है। राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी को नयाघाट पर प्रदर्शन करने के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार किया गया था। इससे नाराज पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व सड़क पर प्रदर्शन किया व रामजन्भूमि बैरियर पर भी चढ़ गए थे। रामगुलेला बैरियर पर धरना भी दिया था। सीओ अयोध्या राजू साव ने बताया कि मामले में गुरुवार को कोतवाली अयोध्या में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी समेत 41 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया गया है। इन पर नीति विरुद्ध सम्मेलन करना, नारेबाजी करना व धारा 144 का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। बताया कि इससे पूर्व बुधवार को थाना रामजन्मभूमि में पीएसी के दल नायक की तहरीर पर हिंदू समाज पार्टी के 70-80 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्यकर्ताओं पर सरकार विरोधी नारा लगाने का आरोप, सुरक्षा बैरियर तोड़ने की कोशिश करने, सरकारी काम में बाधा डालने, बैरियर पर लगे सुरक्षा कर्मियों से मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed