{"_id":"5a1d96374f1c1b6a678be86d","slug":"151511888439-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लबे रोड ठेकेदार को गाड़ी से उतार कर हमला, डेढ लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लबे रोड ठेकेदार को गाड़ी से उतार कर हमला, डेढ लाख लूटे
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मया बाजार। एसयूवी सवार हमलावरों ने मंगलवार को दिनदहाड़े पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार बलबीर सिंह की गाड़ी रोककर उन्हें हॉकी-डंडे से जमकर पीटा और असलहा सटाकर धमकाने के साथ ही डेढ़ लाख रुपये कैश व मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। घायल ठेकेदार को सीएचसी मया बाजार से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। वहीं, घटना की सूचना पाकर महराजगंज व गोसाईगंज थाने की पुलिस ने घेराबंदी की मगर तब तक हमलावर भाग निकले। पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी को लेकर दो गुटों में चली आ रही तनातनी को वारदात की वजह बताया जा रहा है। मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कदियापुर गांव निवासी पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार बलबीर सिंह महराजगंज थाना क्षेत्र के सिलौनी गांव में पिच मार्ग का निर्माण करा रहे हैं। मंगलवार दोपहर वह कार से साइट पर जा रहे थे। रास्ते में टंडौली क्रॉसिंग के पास मया बाजार की ओर से आ रहे एक लग्जरी वाहन पर सवार छह हमलावरों ने बलबीर को ओवरटेक कर रोक लिया और हॉकी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद बलबीर की कनपटी पर तमंचा सटाकर टेंडर को लेकर धमकाया और डेढ़ लाख रुपये कैश व दो मोबाइल लूटकर करिया बाबा की ओर भाग गए।
सूचना पर पहुंची महराजगंज पुलिस ने घायल ठेकेदार को सीएचसी मया बाजार पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। बलबीर सिंह के पिता देवेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित के पिता ने एक जनप्रतिनिधि पर हमला कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि, दो नेताआें के लोगों में ठेकेदारी को लेकर तनातनी चल रही है। इसी विवाद को लेकर घटना हुई है, पुलिस को सतर्क कर दिया है। थानाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों को जल्द पकड़ा जाएगा।
वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाए थे हमलावर
एसपी देहात संजय कुमार ने बताया कि, घटना में प्रयुक्त फॉर्च्युनर पर यूपी-32 एएम-3535 नंबर की प्लेट लगी थी मगर जांच में ये नंबर फर्जी पाया गया है। ऐसे में ये प्रतीत हो रहा है कि हमलावर पेशेवर हैं, गाड़ी का नंबर बदलकर ठेेकेदार को धमकाने आए थे। मामला क्षेत्र के दो बाहुबली नेताओं के बीच ठेकेदारी के विवाद का है। इसी के चलते दहशत फैलाने के लिए ये वारदात कराई गई है।