{"_id":"596fa5fa4f1c1b9c4b8b4734","slug":"151500489210-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 13 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 13 घायल
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाग पर कब्जेदारी को लेकर चले लाठी व फरसे
मवई (फैजाबाद)। मवई थाना क्षेत्र के खरगी का पुरवा गांव में बुधवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व फरसा चला। इसमें एक पक्ष के छह लोग और दूसरे पक्ष से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से दो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खरगी पुरवा मजरे भैसौली में बुधवार सुबह गांव निवासी रामनिधि के घर के दो बच्चे अपने बाग गए थे। रामनिधि का आरोप है कि गांव निवासी रामपाल और उनके पुत्र पप्पू, गुड्डुू व श्रीकृष्ण ने उनके बच्चों को मार कर भगा दिया।
विज्ञापन
रामनिधि का आरोप है कि जब वे मारने का कारण पूछने गए तो उन पर भी फरसे और लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया। वहीं, अपने पिता पर हमला देख जब उसके पुत्र हरिकरण, श्रवण, कल्लू व छंगू आदि बचाने पहुंचे तो उन्हें भी मारापीटा जिससे श्रवण के दोनों हाथों में व रामनिधि और हरिकरण के सिर में गंभीर चोट आई।
वही दूसरे पक्ष के रामपाल का आरोप है कि जिस बाग के बारे में झगड़ा हुआ है उस पर मुकदमा चल रहा था। इस पर विपक्षी जबरन कब्जा करना चाहते हैं। बुधवार को इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। हम सभी अपने दरवाजे पर बैठे थे कि विपक्षी दर्जनभर की संख्या में लाठी डंडे व औजार से लैस होकर आ धमके और मारपीट शुरू कर दिया।
हम सभी जान बचाकर घर मे घुसे तो विपक्षी एक राय होकर घर जबरन घुसे और महिलाएं-बच्चे सबको मारा। जिसमें रामपाल सहित उनके पुत्र मंशाराम, उसकी पत्नी राधा, पुत्री नेहा और उनका पुत्र मनीष घायल हो गए। मवई थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से केस दर्ज कर घायलों को सीएचसी भेजा गया।
जहां से गंभीर रूप से घायल श्रवण और रामपाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले की जांच जारी है। वहीं, चिकित्सकों ने श्रवण और हरिकरण को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि रामनिधि, कल्लू, छंगू को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।