फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   चार लाख उतर पुस्तिकाओं का हो चुका मूल्यांकन

चार लाख उतर पुस्तिकाओं का हो चुका मूल्यांकन

Sat, 23 Mar 2019 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
चार लाख उतर पुस्तिकाओं का हो चुका मूल्यांकन
चार लाख उत्तर पुस्तिकाओं का हो चुका मूल्यांकन
विज्ञापन

अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटर के परीक्षार्थियों का 10 मार्च से शुरू हुआ मूल्यांकन अब अंतिम दौर में है। अब तक सभी चार केंद्रों पर करीब चार लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है।

अब सभी केंद्रों पर कुछ ही कॉपियां शेष हैं, जिनका मूल्यांकन अधिकतम दो दिन में पूर्ण कराने का दावा किया जा रहा है। शुक्रवार को सभी चार केंद्रों पर 28280 कॉपियां चेक की गई हैं।
विज्ञापन


फाब्र्स इंटर कॉलेज में शुक्रवार को 6441 कॉपियां चेक की गई। प्रधानाचार्य रेयाल अहमद ने बताया कि कुल आवंटित 130988 कॉपियों से 112524 प्राप्त हुई थीं। जिसमें से 106525 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है और 5999 कॉपी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि शनिवार तक मूल्यांकन समाप्त हो जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज में 6375 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। प्रधानाचार्य एसएन तिवारी ने बताया कि कुल आवंटित एक लाख 252 कॉपियों में से अब तक कुल 95752 कॉपियां चेक की गई हैं और 4500 कॉपियां शेष हैं।


राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को 8464 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। प्रधानाचार्या सुनीललता ने बताया कि अब तक करीब एक लाख कॉपियां जांची गई हैं। मात्र एक हजार कॉपियों का मूल्यांकन शेष है, जो कि शनिवार तक पूर्ण होगा।

एमएलएमएल इंटर कॉलेज में करीब सात हजार कॉपियां चेक की गई। प्रधानाचार्य अशोक तिवारी ने बताया कि अब तक नब्बे हजार कॉपियां चेक हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed