फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बगैर नक्शे के निर्माणाधीन भवनों का होगा ध्वस्तीकरण

बगैर नक्शे के निर्माणाधीन भवनों का होगा ध्वस्तीकरण

Sun, 18 Feb 2018 01:01 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
बगैर नक्शे के निर्माणाधीन भवनों का होगा ध्वस्तीकरण
नक्शा पास होने के बाद ही कराएं भवन निर्माण : डीएम
विज्ञापन

-- बेसमेंट के व्यवसायिक उपयोग को लेकर भी दिखाई सख्ती
फैजाबाद। अयोध्या-फैजाबाद विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बेसमेंट का व्यावसायिक उपयोग करने वाले भवनों को चिंह्ति किया जाएगा। इसके साथ ही बिना नक्शा पास कराए निर्माणाधीन भवनों के ध्वस्तीकरण का निर्देश जिलाधिकारी व उपाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने दिया है।
कहा गया है कि ऐसे वाणिज्यिक भवन जिसमें पार्किंग के लिए बेसमेंट को सम्मिलित करते हुए मानचित्र स्वीकृत होने और निर्माण के बाद बेसमेंट में पार्किंग के स्थान पर उसका उपयोग व्यवसायिक/वाणिज्यिक कार्यों में लिया जा रहा है ऐसे भवनों को अभियान चलाकर सप्ताहभर में चिन्हित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कुछ व्यक्तियों द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आवासीय एवं वाणिज्यिक भवनों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने सभी अफसरों को ऐसे अवैध निर्माण को सील करने व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि भविष्य में बिना मानचित्र के स्वीकृत कराये कोई भी निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए। अवैध निर्माण पाए जाने पर संबंधित अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही यदि किसी ने मानचित्र स्वीकृत के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत किया है तो इसका उल्लेख किया जाए। स्वीकृत न होने का कारण स्पष्ट किया जाए। नक्शा स्वीकृति के बाद नियत अवधि के बाद निर्माण कराया जा रहा है तो इसे भी बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed