फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   दूसरे दिन भी नहीं दिखे सूर्यदेव, कांपते रहे लोग

दूसरे दिन भी नहीं दिखे सूर्यदेव, कांपते रहे लोग

Tue, 02 Jan 2018 11:18 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी नहीं दिखे सूर्यदेव, कांपते रहे लोग
दूसरे दिन भी नहीं दिखे सूर्यदेव, कांपते रहे लोग
विज्ञापन

फैजाबाद। कुछ दिनों से शुरू हुई भीषण ठंड का प्रकोप मंगलवार को भी जारी रहा। लगातार दूसरे दिन सूर्यदेव के दर्शन न होने से लोगों को गलन से राहत नहीं मिली। 3.5 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही दक्षिणी-पश्चिमी हवा ने लोगों को और कंपा दिया। दिन के तापमान में और कमी आई। हालांकि सुबह-सुबह हल्के बादल छाने व कोहरे से न्यूनतम तापमान सामान्य के लगभग रिकॉर्ड किया गया। कक्षा एक से 8 तक के स्कूल तो बंद रहे, मगर इंटर तक के साइकिल से स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए सांसत हो गई। बच्चे कक्षाओं में भी ठिठुरते रहे। शहर में अभी भी कुछ प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था न होने से और परेशानी रही। रेलवे स्टेशन के निकट तो बुझ चुके अलाव में यात्री चिंगारियां खोजकर शरीर को गर्म करने का प्रयास करते नजर आए। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम आर्र्दता 95 प्रतिशत तो न्यूनतम 69 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed