{"_id":"59a856e14f1c1bf5278b4a7b","slug":"131504204513-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में युवक को पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद में युवक को पीटा, केस दर्ज
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जख्मी युवक की हालत गंभीर, भर्ती
तारुन (फैजाबाद)। थाना तारुन क्षेत्र के मिझौली किशुनदासपुर मजरे लालतारा निवासी एक बाइक सवार युवक को उसी गांव के दो युवकों ने बुधवार शाम सड़क पर लाठी-डंडे से पीट कर अधमरा कर दिया। उसे गंभीर हालत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने हमलावरों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनके घर पर दबिश दी। वासुदेव वर्मा, अवनीश वर्मा व रामयज्ञ वर्मा के बीच जमीन का विवाद चल रहा है।
वासुदेव बुधवार देर शाम बीकापुर से घर वापस आ रहे थे कि कनकपुर झगरौली के केवलापुर गांव के पास अवनीश वर्मा व रामयज्ञ वर्मा ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। पिटाई से वासुदेव का पैर टूट गया।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। इससे पहले ही हमलावर भाग गये। रामपुरभगन चौकी प्रभारी योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों हमलावर के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।