फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बस ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, 5 घायल

बस ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, 5 घायल

Wed, 02 Aug 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बस ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, 5 घायल
तारुन-हैदरगंज मार्ग पर हादसा, पिता-पुत्र की हालत गंभीर
विज्ञापन

तारुन (फैजाबाद)। तारुन-हैदरगंज मार्ग पर मंगलवार सुबह कुंवरपुर गांव के निकट एक प्राइवेट बस व बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गयी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और तीन बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां पिता व उसके छोटे बेटे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक पर पांच लोग सवार थे।

गोशाईगंज थाना क्षेत्र के चिनिगियापुर के खुर्शीद आलम की हैदरगंज थाना क्षेत्र के पछियाना मजरे मोती तिवारी का पूरा में ससुराल है। खुर्शीद अपनी पत्नी मरजीना बानो व बेटे तारीक (7), किशन (5) व कालू (1) के साथ सोमवार को अपनी बाइक से ससुराल गया था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे खुर्शीद अपनी पत्नी व बच्चों के साथ ससुराल से घर लौट रहा था( जब वह हैदरगंज-तारुन मार्ग पर दक्षिण कुंवरपुर गांव के पास पहुंचा तभी फैजाबाद से दोस्तपुर बाजार के लिए जाने वाली बस ने मोड़ के पास उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। बस की टक्कर से बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तथा खुर्शीद व उसका परिवार घायल होकर सड़क पर गिर गया। घटना के बाद चालक बस लेकर हैदरगंज की तरफ भाग खड़ा हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया और मौके पर भीड़ जुट गयी।


पीआरबी के दरोगा देवी प्रसाद सिंह व बीट दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी पर भेजवाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल खुर्शीद व उसके छोटे बच्चे किशन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मामूली रूप से घायल पत्नी मरजीना व अन्य दोनों बेटाें को प्राथमिक उपचार के बाद परिवारजनों के साथ घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed