{"_id":"5b65dc5d4f1c1be2588b4f92","slug":"121533402205-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवरियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने खींचा खाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांवरियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने खींचा खाका
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अयोध्या में आने वाले कावंड़ियों की भीड़ के मद्देनजर मेला प्रशासन/जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। 14 अगस्त से शुरू होने वाले मेले को लेकर मेला क्षेत्र को छह जोन में बांट कर सुरक्षा की जिम्मेदारी मजिस्ट्रेटों के हवाले कर दी गई है।
सावन का दूसरा सोमवार छह अगस्त को है। इस दिन बड़ी संख्या में विभिन्न प्रांतों से शिवभक्त अयोध्या आकर शिवमंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं नौ अगस्त को लाखों कावंड़िया सरयू से जल लेने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे, जिनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने खाका खींच लिया है।
रामनगरी में धीरे-धीरे कावंड़ियों की आमद बढ़ रही है। 6 से 9 अगस्त तक रामनगरी में लाखों कावंड़ियों व श्रद्धालुओं का जमावड़ा होगा। सोमवार को जलाभिषेक के लिए आसपास के जिलों के शिवभक्तों की भीड़ से यातायात बाधित होने के मद्देनजर प्रशासन की सतर्कता व्यवस्था के साथ शांति व्यवस्था पर भी होगी।
विज्ञापन
प्रशासन को मुख्य फोकस भीड़ जोन सरयू घाट, हनुमानगढ़ी, नागेश्वरनाथ सहित अन्य मंदिरों पर होगा। विगत वर्षों में हुए हादसों को लेकर इस वर्ष प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
जोन व सेक्टर में मेला क्षेत्र को बांटकर फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने बताया कि मेला क्षेत्र को अभेद्य सुरक्षा घेरे में कैद किया जा रहा है। जोन व सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है।
हाईवे पर पुलिस टीम गश्त करेगी। हाईवे व सड़क पर कावंड़ियों को नहीं ठहरने दिया जाएगा। कावंड़ियों के वाहन पार्किंग की भी व्यवस्था की जा रही है। भारी भीड़ के मद्देनजर रूट डायवर्जन भी होगा। संपूर्ण मेला क्षेत्र ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों की जद में होगा।
नाविकों व गोताखोरों को सतर्क रहने के निर्देश
सावन में अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। भीड़ का मुख्य फोकस सरयू तट ही होता है। ऐसे में प्रशासन ने नाविकों एवं गोताखोरों को सर्त्क रहने के निर्देश दिए है। नाविकों को बिना लाइफ जैकेट के नाव न चलाने की सख्त हिदायत दी गई है।
आरएम अयोध्या राजीव शुक्ला ने बताया कि नाविक, पंडा समाज एवं गोताखोरों से आपस में तारतम्य बैठाकर मेला सकुशल संपन्न कराने में सहयोग की अपील की गई है। नाबालिग चालकों से नाव चलवाने पर कार्रवाई होगी। नाव पर क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं को न बैठाने की भी हिदायत दी गई है। नाव पर रस्सा, टूयूब, जाल आदि रखने का निर्देश दिया गया है। बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सरयू घाटों पर फ्लड कंपनी मुस्तैद रहेगी।