फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मिट्टी खनन रोकने गए ग्रामीणों पर फायरिंग

मिट्टी खनन रोकने गए ग्रामीणों पर फायरिंग

Sun, 08 Apr 2018 11:50 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी खनन रोकने गए ग्रामीणों पर फायरिंग
मिट्टी खनन रोकने गए ग्रामीणों पर फायरिंग
विज्ञापन

मसौधा (फैजाबाद)। पूराकलंदर थानाक्षेत्र के गंजा गांव के पास निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निकट शनिवार रात एक खेत से मिट्टी खनन के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों में फायरिंग सेे हड़कंप मच गया। आरोप है कि सत्ताधारी दल का झंडा लगाए एसयूवी वाहनों से पहुंचे एक पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने फायरिंग की। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेसीबी, डंपर व दो लग्जरी वाहन कब्जे में ले लिए है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
अयोध्या कोतवाली के गांव आचारी का सगरा निवासी रमेश यादव की गंजा गांव में नेवासा की खेती है। उनकी मर्जी से नकदी लेकर गांव के दक्षिणी सिरे पर उनके खेत में एक ठेकेदार आशू सिंह आदि ने मशीनें लगाकर मिट्टी की खनन शुरू किया। खोदाई के काम में जेसीबी और ढुलाई के लिए डंपर लगे हुए थे। यह मिट्टी डाभासेमर में बन रहे स्टेडियम में डाली जा रही थी। जिला खनन अधिकारी आशीष द्विवेदी का कहना है कि अब सभी तरह के मिट्टी खनन पर रॉयल्टी शून्य कर दी गई है। ठेकेदार व कार्यदायी संस्था से भी रॉयल्टी लेने पर सरकार ने रोक लगा दी है, ऐसे में खनन वैध माना जाएगा। मगर जिस खेत से मिट्टी निकाली जा रही थी, उसके बगल वाले खेत के मालिक गांव निवासी इंद्रदेव पांडेय ने खनन से उनके खेत की मिट्टी बारिश में कटने की बात कहकर विरोध जताया। उनके समर्थन में ग्राम प्रधान केदारनाथ यादव व अन्य ग्रामवासी भी आ गए। इसी को लेकर शनिवार रात दोनों पक्षों में विवाद हुआ और मिट्टी ढुलाई में लगी जेसीबी व डंपर को रोक लिया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान ठेकेदार के पक्ष में दो लग्जरी वाहनों पर सवार होकर आए करीब आधा दर्जन लोगों ने उन्हें डराने धमकाने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से जेसीबी, डंपर व दो लग्जरी वाहन जब्त कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने प्रधान केदारनाथ यादव की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी इंद्रेश प्रताप सिंह उर्फ आशु सिंह, राम गोस्वामी, रमेश यादव व डंपर चालक अनिवेश उर्फ छोटू यादव को हिरासत में लिया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिसके खेत से खोदाई हो रही थी उस के मालिक किसान रमेश यादव का कहना है कि तय मानक के अनुसार खोदाई करा रहे थे। आरोप लगाया कि इस दौरान इंद्रदेव पांडेय निवासी सीताराम का पुरवा व ग्राम प्रधान के भाई अमरनाथ यादव आदि ने अपने साथियों के साथ जेसीबी व डंपर रोक लिया और चालक को मारा पीटा और डराने के लिए लाइसेंसी बंदूक से फायर भी किया।


गांव में मिट्टी खनन का विरोध कर रहे ग्राम प्रधान व अन्य ने जेसीबी आदि को रोक ली। इस पर दूसरे पक्ष के लोग दो लग्जरी वाहन में पहुंचे और डराने के लिए फायरिंग भी की। चार आरोपियों को पकड़ लिया गया है, गोली चलाने के एक आरोपी की तलाश की जा रही है।- अनिल सिंह सिसौदिया, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed